{"_id":"599b4df44f1c1b79098b4b2c","slug":"141503350260-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास-विकास द्वारा छ: अवैध निर्माणों पर सीलिंग के नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास-विकास द्वारा छ: अवैध निर्माणों पर सीलिंग के नोटिस चस्पा
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह अवैध निर्माणों पर सीलिंग के नोटिस चस्पा
मेरठ। आयुक्त की सख्ती के बाद आवास एवं विकास के अधिकारियों द्वारा अवैध निर्माणों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को विभाग ने छह अवैध निर्माणों पर सीलिंग के नोटिस चस्पा किये। सभी अवैध निर्माण करने वालों को तीन दिनों के अंदर भवन खाली के निर्देश दिये है।
उप्र आवास एवं विकास परिषद् द्वारा माधवपुरम, लक्ष्मी विहार और शास्त्रीनगर में आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक निर्माण पर सीलिंग के नोटिस चस्पा किये गये। सोमवार को खंड-6 के अधिशासी अभियंता दीप कुमार गुप्ता ने टीम के साथ ये कार्रवाई की। इनमें एक आवास का निर्माण बिना नक्शा पास कराये हो रहा था। अधिशासी अभियंता दीप कुमार गुप्ता ने बताया कि नोटिस में मालिकों को 24 अगस्त तक भवनों को खाली करने के निर्देश दिए गए है। 24 अगस्त के बाद विभाग द्वारा इन सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।