{"_id":"598e20ee4f1c1b44718b4758","slug":"141502486766-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर वाले झूले में झूलेंगे नंदलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूलर वाले झूले में झूलेंगे नंदलाल
Updated Sat, 12 Aug 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी के लिए सज गए बाजार, चांदी के खिलौनों से खेलेंगे ठाकुरजी
मेरठ। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए श्रद्धालुओं ने तैयारी शुरू कर दी है। जन्माष्टमी पर कान्हा को सजाने के लिए बाजार में मोतियाें और नगों से सजी माइकल जैक्सन हैट, चश्मे और चांदी की जूतियां हैं। ठाकुरजी को गर्मी से बचाने के लिए छोटे कूलर और पंखे भी हैं। चार्जेवल पंखे और कूलर को लड्डू गोपाल जी के पास रखकर चला सकते हैं। जन्माष्टमी पर कान्हा के सिंगार के साथ झांकी सजाने के लिए दुकानें सज चुकी हैं। लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। मथुरा, वृंदावन और गोकुलधाम में मिलने वाले सिंगार सामग्री व पोशाक ें अब शहर में भी उपलब्ध हैं। शहर में सदर, आबूलेन, सदर, बेगमपुल बाजार, पीएल शर्मा रोड, वेस्ट एंड रोड, सेंट्रल मार्केट, शारदा रोड व अन्य बाजारों में भक्त जन्माष्टमी के लिए खरीदारी कर रहे हैं।
खिलौने वाले आइटमों की बेहद मांग
जन्माष्टमी पर ठाकुरजी क ी झांकी सजाने के लिए भक्तों में खिलौनों की बहुत मांग है। लड्डू गोपाल के लिए मैक्रम का लटकाने वाला झूला, लकड़ी का झूला, पोशाकें, मुरली, घुंघराले बाल, शीशा, जूतियां, पालना, लाइटिंग गुब्बारे, सिंहासन, छत्र, चारपाई, बिगबॉस सिंहासन, माइकल जैक्सन टोपी, हैट, नग से सजा चश्मा, माखन मटकी, लाइट झालर, सोफ ा, पिचकारी, कामधेनु गाय, कालिया नाग, स्माइली चंद्रमा व अन्य खिलौने हैं।
8 घंटे चलेगा मिनी कूलर और पंखा
ठाकुरजी क ो गर्मी से बचाने के लिए बाजार में मिनी कूलर और पंखा है। लड्डू गोपाल जी के मंदिर में सजाने के लिए भक्त यह कूलर, पंखा ले रहे हैं। पंखे पीतल, लकड़ी हैं। कूलर स्टील, पीतल और प्लास्टिक में हैं। पंखे में मोबाइल बैट्री लगी है। मोबाइल चार्जर से चार्ज करके पंखा आराम से 8 घंटे तक चलेगा। इसी तरह कूलर को भी चार्ज करके चला सकते हैं। इनकी कीमत 250 से 500 रुपये तक है।
विज्ञापन
मोरपंख का चंवर, वस्त्र और मुकुट
लड्डू गोपाल के प्रिय मोरपंख का भरपूर प्रयोग ठाकुरजी के सिंगार में किया गया है। ठाकुरजी के लिए बाजार में मोरपंख का चंवर, मोरपंख सिंहासन है। मुकुट के लिए मोरपंख है। वस्त्रों में भी मोरपंख लगाकर उन्हें डिजायन किया है। मोरपंख पोशाक की कीमत 500 रुपये से प्रारंभ है। भक्तों में मोरपंख पोशाक व मुकुट की काफी मांग है।
गोपाल जी का चांदी का सिंगार
पीतल, पंच धातु, सप्तधातु के लड्डूगोपाल के साथ बाजार में चांदी के लड्डूगोपाल भी हैं। लोग स्वेच्छा से चांदी के ठाकुरजी भी ले रहे हैं। चांदी के बाल गोपाल का चांदी के लिए चांदी का सिंगार भी है। सिंगार में चांदी का मुकुट, चांदी का सिंहासन, चांदी का झूला, चांदी की डोरी, चांदी की जूतियां, मटकी, चांदी क ी मुरली, कंगन, पाजेब, करधन, कुं डल चांदी की चौकी, चारपाई और चांदी के बर्तन व खिलौने हैं। वजन और डिजायन के अनुसार इनकी कीमत है।