{"_id":"595bf7c64f1c1bb4068b4676","slug":"141499199430-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ पहुंचे डीटीसी मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ पहुंचे डीटीसी मचा हड़कंप
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। डीटीसी संजय माथुर के मंगलवार को अचानक आरटीओ पहुंचने पर हड़कंप मच गया। उन्होंने सभी पटल का निरीक्षण किया और आरटीओ प्रशासन व आरटीओ सिटी को सरकार की प्राथमिकताओं और राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं डीटीसी के कार्यालय में पहुंचने की सूचना मिलते ही दलाल भाग खड़े हुए।
मेरठ जोन के नवनियुक्त उप परिवहन आयुक्त (डीटीसी) संजय माथुर दोपहर बाद अचानक संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) पहुंच गए। आरटीओ प्रशासन डॉ. विजय कुमार व आरटीओ प्रवर्तन ओमप्रकाश सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और उनका स्वागत किया। औपचारिकता पूरी होने के बाद माथुर ने ऑफिस की सभी पटलों और अनुभागों को चेक किया और कार्य की प्रगति के बारे पूछा। माथुर ने कहा कि ऑफिस में दलाल राज पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए और सरकार की प्राथमिकताओं व राजस्व वसूली लक्ष्य को पूरा करते हुए कार्य में पारदर्शिता लाई जाए। लोगों का काम निर्धारित समय के अंदर पूरा करें। अगर विभाग में दलालों की सक्रियता की शिकायत मिली तो दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
खास बात
- उप परिवहन आयुक्त संजय माथुर ने ऑफिस पहुंचकर किया औचक निरीक्षण