{"_id":"59429abf4f1c1b14798b4631","slug":"141497537215-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बुलेट फिसली, सीमा पूनिया के पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बुलेट फिसली, सीमा पूनिया के पति घायल
Updated Thu, 15 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम (मेरठ)। अंतरराष्ट्रीय डिस्कस थ्रो खिलाड़ी सीमा पूनिया के पति और कोच अंकुश पूनिया बृहस्पतिवार सुबह हाईवे पर बुलेट बाइक फिसलने से घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा था। जिसके चलते उनके सिर में चोट लगी है। उनका मोदीपुरम के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से सकौती के टांडा गांव निवासी अंकुश वर्तमान में मोदीपुरम की शिवनगर कॉलोनी में रह रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह अंकुश बुलेट बाइक से टांडा गांव से मोदीपुरम लौट रहे थे। उनके साथ-साथ स्कूटी पर मौसेरे भाई भी था। हाईवे पर दौराला-भराला कट के सामने बराबर में तेज गति से आए भारी वाहन की झोंक के चलते बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें अंकुश घायल हो गए। बताया गया कि उस समय बूंदाबांदी हो रही थी, जिसके चलते अचानक ब्रेक लगाने पर बुलेट फिसल गई थी। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने टोल एंबुलेंस से उन्हें मोदीपुरम के एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पिता तेजपाल सिंह व भाई अनुज भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों के अनुसार अंकुश के सिर और हाथ में चोट लगने के अलावा एक पैर में फ्रैक्चर आया है। एसएसआई दौराला मुकेश कुमार के अनुसार इस मामले में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
बेटी घबराने की जरूरत नहीं
सीमा पूनिया इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वे करीब छह माह से रूस में रहकर प्रैक्टिस कर रही हैं। पिता तेजपाल सिंह ने उन्हें फोन पर इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि बेटी घबराने की जरूरत नहीं है। अंकुश का उपचार चल रहा है। वह बाइक से गिर गया था, हल्की चोट आयी है।
विज्ञापन
- हेलमेट नहीं लगा रखा था, सिर में चोट लगी, पैर में भी फ्रैक्चर हुआ