फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Vaccinations crossed 19 lakhs, today target of vaccinating 30,450 people at 78 booths

मेरठ: 19 लाख के पार पहुंचे टीकाकरण कराने वाले, आज 78 बूथों पर 30,450 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य

Thu, 09 Sep 2021 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 09 Sep 2021 01:50 AM IST
सार

मेरठ में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि शनिवार को दूसरी डोज लगवाने वालों के लिए विशेष तौर पर टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut: Vaccinations crossed 19 lakhs, today target of vaccinating 30,450 people at 78 booths
मेरठ में बुखार कहर डेंगू का डंक भी जानलेवा होने लगा है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 1443641 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं, इनमें से 464909 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि जनपद में कुल 2626057 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

 

इनमें से करीब 55 प्रतिशत पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि दोनों डोज लगवाने वालों का प्रतिशत 32.2 है। हेल्थ केयर वर्कर में 80.7 प्रतिशत ने दोनों डोज लगवा ली हैं। फ्रंट लाइन वर्कर ने 71.9 प्रतिशत ने दोनों डोज लगवाई हैं, इसी तरह 45 साल से 60 साल उम्र वालों में 45.6 प्रतिशत, 18 से 44 साल उम्र वालों में 18.6 प्रतिशत के दोनों डोज लग चुकी हैं।

विज्ञापन

 
टीकाकरण पहली डोज दूसरी डोज
हेल्थ केयर वर्कर 24752 19980
फ्रंट लाइन वर्कर 24765 17810
45 से 60 साल उम्र वाले 616561 281441
18 से 44 साल उम्र वाले 777563 145678
 
आज 78 बूथों पर 30,450 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
जिले में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। बुधवार को 77 बूथों पर 16179 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। लोग लंबी कतारों में लगे रहे। वहीं बृहस्पतिवार को 78 बूथों पर 30,450 लोगों को पहली और बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी डोज के लिए ऑनलाइन पंजीकरण वालों को प्राथमिकता
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि शनिवार को दूसरी डोज लगवाने वालों के लिए विशेष तौर पर टीकाकरण किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले लाभार्थियों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इन्हें टीकाकरण के लिए इंतजार नहीं करना होगा। यह भी कोशिश रहेगी कि इन्हें लाइन में न लगना पड़े। कुल टीकाकरण में से 50 प्रतिशत ऑनलाइन और 50 प्रतिशत ऑन द स्पॉट पंजीकरण के लिए रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed