फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दौराला-लावड़ मार्ग पर दिनदहाड़े बदमाशों ने कार लूटी

दौराला-लावड़ मार्ग पर दिनदहाड़े बदमाशों ने कार लूटी

Sat, 04 May 2019 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
दौराला-लावड़ मार्ग पर दिनदहाड़े बदमाशों ने कार लूटी
दौराला-लावड़ मार्ग पर दिनदहाड़े बदमाशों ने कार लूटी
विज्ञापन

दौराला। लावड़ मार्ग पर अझौता गांव के समीप स्थित एक नलकूप से बाइक सवार हथियारबंद चार बदमाशों ने कार चालक को गन प्वाइंट पर लेकर स्विफ्ट कार एवं हजारों रुपये लूट लिये। घटना के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित चालक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी है।

मुजफ्फरनगर के कैलापुर गांव निवासी रविंद्र पुत्र भोपाल किराए पर कार चलाता है। वह बृहस्पतिवार को स्विफ्ट कार में कुछ लोगों को लेकर गुड़गांव गया था। बताया कि शुक्रवार सायं वह अकेला मुजफ्फरनगर से लौट रहा था। वह सायं करीब पांच बजे कार लेकर लावड़ मार्ग पर एक नलकूप पर पहुंचा और आराम करने लगा। बताया कि इसी दौरान बाइक सवार हथियारबंद चार बदमाश उसके पास पहुंचे और उसे तमंचे से आतंकित कर उससे साढे़ पांच हजार रुपये और कार लूट ले गए। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की परंतु बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने पुलिस से जल्द घटना के खुलासे की मांग की है। एसओ दौराला रितेश कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। कार चालक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed