फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुर्घटना में सफाई कर्मचारी घायल।

दुर्घटना में सफाई कर्मचारी घायल।

Mon, 22 Apr 2019 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में सफाई कर्मचारी घायल।
मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी प्रेमचंद को शनिवार रात बाइक से लौटते समय गांव गणेशपुर के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला हीरालाल निवासी प्रेमचंद पुत्र भारत बिजनौर में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। वह शनिवार रात बाइक पर सवार होकर बिजनौर से मवाना आ रहा था। वह गांव गणेशपुर के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से होमगार्ड घायल
मवाना। यूपी 100 की बाइक से शनिवार रात गश्त कर सिपाही और होमगार्ड की बाइक में अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गए। जिससे बाइक पर पीछे बैठा होमगार्ड जयविंद्र घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उपचार के बाद घर भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड जयविंद्र निवासी मवाना ने बताया कि वह यूपी 100 बाइक पर सिपाही वीरेंद्र के साथ शनिवार रात गश्त कर रहे थे। वे परीक्षितगढ़ बस स्टैंड के समीप पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से एक बाइक सवार आया उसने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों गिर गए। वह तेजी से बाइक उठाकर फरार हो गया। नीचे गिर जाने से होमगार्ड के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उसे उपचार के बाद घर भेज दिया।


परशुराम शोभायात्रा निकालने पर विमर्श
मवाना। युवा ब्राह्मण परिवार सेवा समिति की बैठक में पंचवटी कॉलोनी में देवेंद्र शर्मा के आवास पर संपन्न हुई। इसमें भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकालने पर विमर्श किया गया। बैठक में भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना का भी निर्णय किया गया। अध्यक्षता देवेंद्र शर्मा ने किया तथा संचालन सचिन पंडित ने किया। बैठक में पवन गौतम, योगेश शर्मा, बिट्टू गौतम, रजनीश विश्वकर्मा, मनीष शर्मा, आयुष शर्मा आदि काफी संख्या में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed