{"_id":"5ca51f00bdec2214422fb8d2","slug":"131554325248-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के महापर्व में करेंगे मतदान, बढ़ाएंगे देश का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के महापर्व में करेंगे मतदान, बढ़ाएंगे देश का मान
विज्ञापन
लोकतंत्र के महापर्व में करेंगे मतदान, बढ़ाएंगे देश की शान
अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत कैलाश प्रकाश स्टेडियम से निकाली मतदाता जागरूकता रैली
जिला प्रशासन व मिशिका सोसायटी के सहयोग से हुआ वॉकथॉन का आयोजन, लोगों से मतदान की अपील की
मेरठ। लोकसभा चुनाव के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अमर उजाला, जिला प्रशासन व मिशिका सोसायटी के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता रैली (वॉकथॉन) का शुभारंभ किया गया। बुधवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम से रैली शुरू हुई। डीएम अनिल ढींगरा ने सभी को लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनकर 11 अप्रैल को मतदान करने की शपथ दिलाई।
डीएम ने स्टेडियम से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कमिश्नरी चौराहा, कचहरी पुल, शिवचौक, बच्चा पार्क से होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) बेगमपुल पहुंची। रैली में सबसे आगे यातायात पुलिस की इंटरसेप्टर रही। ट्रैफिक एंजेल्स ने स्कूटी पर चलते हुए पूरी रैली का निर्देशन किया। ट्रैफिक एंजेल्स के पीछे एनसीसी कै डेट्स, स्काउट गाइड कैडेट रहे। इनके पीछे विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं व शिक्षक शामिल हुए। स्टेडियम से प्रारंभ होकर जीआईसी में रैली का समापन हुआ। जीआईसी में सभी ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने के लिए अपराजिता की शपथ ली। जीआईसी के प्राचार्य फतेह चंद ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया। रैली को सफल बनाने में सीडीओ आर्यिका अखौरी, डीएफओ अदिति शर्मा, मिशिका सोसायटी की संचालिका डॉ. विभा नागर, यातायात पुलिस, ट्रैफिक एंजेल्स, इंस्ट्रक्टर नीलम मिश्रा मौजूद रहीं।
सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो
रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में प्ले कार्ड्स, बैनर और तख्ती लेकर निकले। मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए विद्यार्थियों ने नारे भी लगाए। मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं पेंटिंग बनाकर उन पर स्लोगन लिखकर लाईं। अंकल आंटी कसम खाना मतदान करने जरूर जाना, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, बूढ़े हो जवान सभी करें मतदान, बनो देश के भाग्यविधाता वोट जरूर डालो मतदाता, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, छोड़कर अपने सारे काम पहले चलो करो मतदान, जागो. जागो मतदाता तुम हो भारत के भाग्यविधाता, सोच समझकर मतदान करो, करे राष्ट्र का जो उत्थान उसी को हम करें मतदान, न नशे से न नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से, अब मैं 18 साल की हो गई हूं, अपना वोट स्वतंत्र रूप से दे सकती हूं, जैसे नारों से पूरा माहौल गूंजता रहा। मतदाता जागरूकता की टोपी पहनकर विद्यार्थियों ने लोगों में मतदान का जोश भरा।
विज्ञापन
इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
रैली में आरजी इंटर कॉलेज, ऑल सेंट्स इंग्लिश मीडियम स्कूल बच्चा पार्क, एसएसडी ब्वॉयज इंटर कॉलेज लालकुर्ती, फैज ए आम इंटर कॉलेज से एनसीसी कैडेट्स, खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज दौराला, देवनागरी इंटर कॉलेज, एनएएस इंटर कॉलेज, द एवेन्यू पब्लिक स्कूल गंगानगर, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज कंकरखेड़ा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हापुड़ रोड व राजकीय इंटर कॉलेज बेगमपुल का सहयोग रहा। छात्रों के साथ शिक्षिका कमलेश, लक्ष्मी शर्मा, प्रवीण कुमार, सविता चौधरी, मनोज कुमार शर्मा, कुलदीप कुमार, लोकेश कुमार, डॉ. आईए खान, पवन कुमार गुप्ता, आयुष गुप्ता, अरबाज खान, रविंद्र यादव, द एवेन्यू पब्लिक स्कूल के निदेशक आरके सैनी, विजित चौधरी, अंजली शर्मा, एनएएस इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या आभा शर्मा, गीता देवी, लीना, विजेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, विशांत तेवतिया, पंकज गुप्ता, सोनिया, संगीता, गौतम सिंह, राजेश, संतोष, चरण सिंह, सोहनपाल, साधना चौधरी, संदीप कौर, राकेश मोहन शर्मा, दीपक गुप्ता, सविता भारद्वाज, रचना शर्मा, बबीता राणा, राखी, ममता व सविता छात्रों के साथ पहुंचीं। रिटायर्ड फौजी चंद्रपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
संस्थाओं ने दिया सहयोग
रैली में सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग दिया। मिशिका सोसायटी की कोआर्डिनेटर मीनाक्षी जैन, सैफी संघर्ष सीमित के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद, नसीब सैफ ी, सुहालीन सैफी उपाध्यक्ष, नौशाद सैफ ी, संगठन मंत्री, रईस सैफ ी, उवैस सैफ ी, नसीम आलम, हाजी सरफ राज, नदीम व साकिब मौजूद रहे। सारथी वेलफेयर सोसाइटी से महानगर अध्यक्ष डॉ. मयंक वर्मा व सदस्य उपस्थित रहे।