फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विद्यार्थी विकास मंच के सर्व धर्म सम्मेलन में धर्मगुरूओं ने दिया शांति और अमन का पैगाम

विद्यार्थी विकास मंच के सर्व धर्म सम्मेलन में धर्मगुरूओं ने दिया शांति और अमन का पैगाम

Thu, 04 Apr 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी विकास मंच के सर्व धर्म सम्मेलन में धर्मगुरूओं ने दिया शांति और अमन का पैगाम
मनुष्य को अपनी आत्मा की आवाज सुननी चाहिए : ब्रह्माकुमारी सुनीता
विज्ञापन

- झिटकरी गांव में हुए सद्भावना सर्वधर्म सम्मेलन में पहुंचे धर्मगुरु
सरधना। झिटकरी गांव स्थित आईएमएस गुरुकुल में बुधवार को विद्यार्थी विकास मंच द्वारा सद्भावना सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व समाज के लोग उपस्थित हुए धर्मगुरुओं ने अमन और शांति का पैगाम दिया।

कार्यक्रम में सिख धर्मगुरु राजेंद्र सिंह ने कहा कि धर्म कोई भी हो, सभी भाईचारे व अमन का संदेश देते हैं। रैब्रन फादर जॉन चिम्मन ने कहा कि धर्म का अर्थ अमन, मोहब्बत और सद्भावना है। धर्म इंसान को सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। इंसान के अंदर धर्म की कमी होने पर ही गंदगी का वास शुरू होता है। ध्यान प्रेमानंद ने कहा कि ईश्वर की वाणी प्रेम की वाणी है। ईश्वर से जुड़ने वाला मनुष्य कभी भी हिंसा और शत्रुता के निकट नहीं जाता। काजी जैबुर राशिद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कुरान एक-दूसरे से प्रेम करना और लोगों का सम्मान करना सिखाता है। जो लोग धर्म-दीन के रास्ते पर चलते हैं। वह हमेशा चारों ओर मोहब्बत के फूल बरसाते चलते हैं। ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने कहा कि अब मनुष्य आध्यात्मिक की ओर चलता है तो उसे खुद समझ आने लगता है कि सही और गलत में क्या अंतर है। मनुष्य को पहले अपनी आत्मा की आवाज सुननी चाहिए और उसके बाद उस पर मंथन कर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक शर्मा ने किया। संयोजक रिहान मलिक रहे। संस्था के अध्यक्ष फैय्याज अहमद ने अतिथियों को प्रतीक चिंह् भेंट कर आभार जताया। इस मौके पर पूर्व मेजर हिमांशु, पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशु शर्मा, प्रोफेसर अशोक कुमार गुप्ता, डा महेश पालीवाल, फादर ससिन बाबू, जीशान कुरैशी, डीके सिरोही, वीरेंद्र चौधरी व जितेंद्र पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed