{"_id":"5c61dcf1bdec2273923c2378","slug":"131549917425-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में चढ़ा पारा, रात में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में चढ़ा पारा, रात में गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। मौसम में अभी उतार चढ़ाव चल रहा है। सुबह के समय आसमान पर हल्के बादल दिखे, लेकिन शाम के समय फिर से ठंड का असर बढ़ गया। दिन का तापमान सोमवार को सामान्य से ऊपर पहुंच गया।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से वेस्ट यूपी में मौसम बदल रहा है। 13 फरवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे बारिश और ओले पड़ने के आसार हैं। फरवरी में बन रहे लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और गरज के साथ ओले पड़ रहे हैं। फरवरी में अभी तक चार बार बारिश आ गई है। फरवरी में इस बार ठंड का असर अभी कम होता नहीं दिख रहा है। जिस तरह से जनवरी में मौसम गर्म हो गया था, फरवरी में अब फिर से मौसम ठंडा हो रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 90 व न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी और रात के तापमान में .4 की गिरावट दर्ज की गई है। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञय डॉ. यूपी शाही का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ का असर 13 और 14 फरवरी को वेस्ट यूपी में दिखाई देगा। मंगलवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर भी इस बार फरवरी में अधिक बर्फबारी हो रही है। इससे ठंड का असर बढ़ रहा है।