{"_id":"5c6091d3bdec22123976201b","slug":"131549832659-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"याकूब की फैक्टरी पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याकूब की फैक्टरी पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
याकूब की फैक्टरी पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
मेरठ। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी प्रकरण को लेकर लेकर हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। अदालत में जहां याकूब पक्ष अपनी बात रखेगा, तो वहीं एमडीए और शासन की ओर से भी अपने तथ्यों को रखा जाएगा।
याकूब कुरैशी की अलीपुर स्थित मीट फैक्टरी अल फहीम पर 12 फरवरी को एमडीए ने सील लगाने की तैयारी कर ली है। सिटी मजिस्ट्रेेट शैलेन्द्र कुमार, एसडीएम सदर निशा अनंत, एसपी देहात राजेश कुमार, पांच थानों की पुलिस मय इंस्पेक्टर, एक कंपनी पीएसी की ड्यूटी डीएम ने मुकर्रर कर दी है। उधर याकूब कुरैशी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, शासन ने फैक्टरी पर चल रहे स्टे को खारिज कर दिया और कार्रवाई केलिए हरी झंडी दे दी। शासन के इसी आदेश के विरोध में इमरान याकूब ने हाईकोर्ट की शरण ली है। इसकी सुनवाई सोमवार को है। इसमें शासन की ओर से एडवोकेट जनरल राघवेन्द्र सिंह पैरवी करेंगे। साथ ही एमडीए की तरफ से अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता जेएन मौर्या रहेंगे।