फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फार्म जमा करने को मारामारी, 12 तक बढ़ी तिथि

फार्म जमा करने को मारामारी, 12 तक बढ़ी तिथि

Sun, 10 Feb 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
फार्म जमा करने को मारामारी, 12 तक बढ़ी तिथि

विज्ञापन

अब 12 तक कॉलेज में करें फार्म जमा
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में प्राइवेट परीक्षा फार्म का प्रिंट जमा करने के लिए शनिवार को कॉलेजों में मारामारी रही। सुबह से शाम तक हर कॉलेज में छात्र-छात्राओं की लाइन लगी रही। छात्रों की समस्याओं को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी बढ़ा दी है। इसके बाद कोई भी फार्म जमा नहीं किया जाएगा। कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि 11 और 12 फरवरी को अतिरिक्त स्टाफ लगाकर फार्म जमा करें। छात्राओं के लिए अलग से लाइन लगवाएं।
शनिवार को मेरठ कॉलेज, एनएएस कॉलेज, डीएन कॉलेज, आरजी कॉलेज, इस्माईल कॉलेज और शहीद मंगलपांडे में सुबह से ही फार्म जमा करने के लिए भारी भीड़ रही। मेरठ कॉलेज में सबसे ज्यादा भीड़ रही। नौ फरवरी अंतिम तिथि घोषित होने के कारण एक साथ सभी छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंच गए। यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों का आवंटन देरी से होने कारण अंतिम तिथि अब 12 फरवरी कर दी है। 11 और 12 फरवरी को दो दिन छात्र-छात्राएं वेबसाइट से आवंटित किए गए फार्म का प्रिंट आउट लेकर कॉलेज में जमा कर दें। इसके साथ ही कॉलेजों द्वारा कैंपस में इन फार्मों को हर सूरत में 13 फरवरी को जमा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

कॉलेजों में 21 फरवरी से परीक्षाएं हैं, ऐसे में यूनिवर्सिटी इससे ज्यादा तिथि अब बढ़ा भी नहीं सकती हैं। सारे सेंटरों का आवंटन होना है। इसके अलावा प्रवेश पत्र अपलोड किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 लाख 91 हजार भरे गए हैं फार्म
सीसीएसयू के कॉलेजों में बीए, बीकॉम, एमए और एमकॉम में एक लाख 91 हजार 127 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे हैं। इनमें बीए फर्स्ट ईयर में 53,120, बीकॉम फर्स्ट ईयर में 6,170, एमए फर्स्ट ईयर में 23,996, एमकॉम फर्स्ट ईयर में 7,725 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे हैं। द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को कॉलेज पहले ही आवंटित हो चुके हैं। शुक्रवार को यूनिवर्सिटी ने प्रथम वर्ष वाले 91 हजार छात्र-छात्राओं को कॉलेज अलॉट किए थे।

खास बातें:
कॉलेजों में फार्म जमा करने को मची मारामारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed