{"_id":"5c536a70bdec2253a33c4f1e","slug":"131548970608-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टे गोवंश के खिलाफ भाकियू ने नगर निगम में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टे गोवंश के खिलाफ भाकियू ने नगर निगम में दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टे गोवंश के खिलाफ भाकियू ने नगर निगम में दिया धरना
मेरठ। फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टे गोवंश को लेकर भाकियू ने बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। भाकियू ने एलान किया कि अगर नगर निगम ने गोवंश पकड़कर गौ संरक्षण केंद्र तक नहीं पहुंचाए तो किसान इन्हें पकड़कर निगम कार्यालय में बांध देंगे।
बृहस्पतिवार को भाकियू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजयपाल घोपला और बाबा इलम सिंह के नेेतृत्व में गांव जंगेठी, मुबारिकपुर, सैदपुर, घोपला, गगोल आदि के किसानों ने नगर निगम पहुंचकर धरना शुरू किया। विजयपाल घोपला ने बताया कि जंगलों में छुट्टे घूम रहे गोवंश किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इससे पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तो उनके प्रयोग का गेहूं खत्म हो रहा है दूसरा वह बचा गेहूं बिक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन पशुओं को पकड़कर गो संरक्षण केंद्रों पर ले जाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इसके बाद भी नगर निगमकर्मी इन्हें नहीं पकड़ रहे हैं। बताया कि शताब्दीनगर क्षेत्र के किसानों ने 31 पशु अपने प्रयासों से पकड़े हैं। लेकिन सूचना देने के बाद भी निगमकर्मी इन्हें गो संरक्षण केंद्र पर नहीं ले गए। अगर शुक्रवार तक इन पशुओं को गो संरक्षण केंद्र नहीं ले जाया गया तो भाकियू इन्हें नगर निगम कार्यालय में बांध देगी।