{"_id":"5b8861ed42c79246730f5f5f","slug":"131535664621-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीडीएफ चुनाव को लेकर भाजपाइयों में ही छिड़ी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीडीएफ चुनाव को लेकर भाजपाइयों में ही छिड़ी जंग
Updated Fri, 31 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीडीएफ चुनाव को लेकर भाजपाइयों में ही छिड़ी जंग
मेरठ। पीसीडीएफ चुनाव को लेकर भाजपाइयों के बीच ही जंग छिड़ गई है। एक दूसरे पर नियमों को तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भाजपाइयों की चुनाव अधिकारी से तीखी नोकझोंक हुई। इस बीच चुनाव अधिकारी ने पुलिस फोर्स बुला ली। आरोप है कि गगोल दुग्ध संघ चेयरमैन पद पर प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री के समधी और एक पूर्व एमएलसी के भाई को लाने की पूरी गठजोड़ चल रही है। जिससे पुराने भाजपाई नाराज हैं।
गगोल दुग्ध संघ (पराग) का चुनाव कार्यक्रम घोषित हो चुका है। शुक्रवार को डायरेक्टरों के 10 पदों के लिए नामांकन होने हैं। बाद में इन निर्वाचित डायरेक्टरों द्वारा चेयरमैन का चुनाव होगा। ऐसे में हर किसी की कवायद अपने पक्ष के ज्यादा से ज्यादा डायरेक्टर निर्वाचित कराकर लाना है। नियमानुसार जो व्यक्ति दो बार चुनाव लड़ चुका है या निर्वाचित हो चुका है, वह तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ सकता है। लेकिन इस नियम को दरकिनार किया जा रहा है।
इसी को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रांतीय नेता हरवीर सिंह पाल और जिला उपाध्यक्ष फिरेराम सहित एक दर्जन से ज्यादा नेता चुनाव अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी पारितोष श्रीवास्तव से मिले। इन लोगों ने नियमों की अनदेखी न करने की मांग रखी। इस बीच भाजपाइयों से उनकी नोकझोंक हुई तो पारितोष श्रीवास्तव ने फोन कर पुलिस बुला ली। सूचना पर एडीएम सिटी मुकेशचंद्र भी मौके पर पहुंचे और भाजपा नेताआें को शांत कराया।
विज्ञापन
गहरा रही अंदरूरी राजनीति
इस पूरे मामले में भाजपा की अंदरूनी राजनीति गहरा रही है। इसका बड़ा कारण हाल ही में दूसरे दलों से आए नेताओं को तरजीह दिया जाना है। लेकिन यहां पर मामला इसलिए ज्यादा अहम हो रहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा से भाजपा में आए एक पूर्व एमएलसी के भाई का नाम चेयरमैन पद पर प्रमुखता से लिया जा रहा है। यह पूर्व एमएलसी प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री के समधी भी बताए जाते हैं। इस पूरे मामले को लेकर भाजपाई पार्टी आलाकमान के पास भी पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि एक दो दिन में इस मामले को लेकर कोई फैसला हो सकता है।
चुनाव अधिकारी ने किया फोन बंद
बृहस्पतिवार को भाजपाइयों के हंगामे के बाद चुनाव अधिकारी पारितोष श्रीवास्तव ने अपना फोन बंद कर लिया। कई बार उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ आता रहा।