{"_id":"5b6f4a354f1c1bee258b47ad","slug":"131534020149-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के कैलेंडर पर आएगा शहीद धन सिंह का जन्म स्थल पांचली खुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के कैलेंडर पर आएगा शहीद धन सिंह का जन्म स्थल पांचली खुर्द
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन कैलेंडर पर आएगा शहीद धन सिंह का जन्म स्थल पांचली खुर्द
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के धन सिंह कोतवाल सामुदायिक केंद्र में धन सिंह कोतवाल संस्थान द्वारा शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि अगले वर्ष से शहीद धन सिंह कोतवाल के गांव पांचली-खुर्द का जिक्र भारत सरकार के पर्यटन कैलेंडर में भी किया जाएगा। जिससे पूरे देश में उनके द्वारा किए गए योगदान को सब जान सकें।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि यूपी के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि पांचली खुर्द को आदर्श गांव बनाया जाएगा। जिससे कि गांव के युवाओं को अपने बुजुर्गों के इतिहास के बारे में पता चले। पूरे देश को पता चले कि 1857 की क्रांति में मेरठ के पांचली खुर्द गांव का कितना अहम योगदान था। उन्होंने कहा कि आजादी के इतिहास में शायद ही कोई अध्याय होगा जिसमें किसी गांव के 46 लोगों में से 40 लोगों को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी दी हो। उन्होंने कहा कि धन सिंह कोतवाल के स्मृति व पुण्य तिथि पर गांव में मेले का आयोजन किया जाना चाहिए। साथ ही अन्य 40 लोगों के बारे में भी शोध होना चाहिए। अध्यक्षता हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष कुंवर सिंह ने की। स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहा कि महापुरुषों का वर्णन आज की पीढ़ी के सामने करना बेहद जरूरी है। इस दौरान स्मारिका का भी विमोचन किया गया। संचालन शहीद धन सिंह कोतवाल के वंशज एवं चेयरमैन शोध संस्थान तस्वीर सिंह चपराना ने किया।
पूर्व विधायक जगत सिंह ने धन सिंह कोतवाल को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। विधायक सोमेंद्र तोमर, सिवालखास विधायक जितेंद्र सिंह सतवई, विधायक तेजपाल नागर, डॉ. कर्मेंद्र सिंह, सरजीत सिंह, विक्रम पंवार, जबर सिंह चेयरमैन, सुरेंद्र वर्मा, प्रधान भोपाल सिंह, सिम्मी भाटी, राजबाला, पूनम, रेनू भाटी, चरण सिंह और डॉ. प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खास बातें:
- चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में शहीद धन सिंह कोतवाल केंद्र ने किया कार्यक्रम का आयोजन
- केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा और प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण रहे अतिथि