{"_id":"5b4f9c064f1c1b50748b5c67","slug":"131531943942-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलोक कॉलोनी में रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलोक कॉलोनी में रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर हंगामा
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रास्ते पर हुए अतिक्रमण को लेकर हंगामा
गंगानगर। अम्हेड़ा स्थित शिवलोक कॉलोनी में रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची गंगानगर पुलिस के सामने दोनाें पक्ष भिड़ने लगे। पुलिस ने रास्ते में खड़ा ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिया।
शिवलोक कॉलोनी में एक प्लाट के बाहर ब्रिकी के लिए रेत के ढेर लगाए हुए हैं। जिससे अक्सर रास्ता बंद हो जाता है। कॉलोनी के लोगों ने कई बार विरोध भी जताया पर कोई फायदा नहीं हुआ। बुधवार दोपहर कॉलोनी के एक दर्जन लोग सीओ सदर देहात के पास पहुंचे और मामले के आदेश दिए। जानकारी पर थाने के एसआई पिंकी जायसवाल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। मौके पर रास्ते में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के सामने ही दोनाें पक्ष भिड़ने को तैयार हो गए। पुलिस ने किसी तरह समझाया। शिकायतकर्ताओं में ओमकार, राहुल, गगन, सुरेश व बाबूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन