फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रभावी सूचना तंत्र से मिलती है जानकारी

प्रभावी सूचना तंत्र से मिलती है जानकारी

Tue, 08 May 2018 03:36 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
प्रभावी सूचना तंत्र से मिलती है जानकारी
मेरठ। डीएम अनिल ढींगरा ने कानून एवं शांति व्यवस्था की बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपना सूचना तंत्र मजबूत करें। क्योंकि सक्रिय सूचना तंत्र से हर घटना की जानकारी मिलती है। आगामी रमजान माह में पुलिस विशेष सतर्कता बरतकर शांति और सौहार्द का माहौल बनाने का काम करे।
विज्ञापन

बचत भवन में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को बिना अनुमति वाले लाउडस्पीकर तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी धर्मों के जिम्मेदार लोगों और गण्यमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक करें। डीएम ने गांवों में चौकीदार नियुक्त कराने, ट्रैफिक यार्ड हेतु जगह चिह्नित करने, गैस किट वाहनों की चेकिंग करने, थाना दिवस और अधिक उपयोगी बनाने, होटलों की चेकिंग, महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने, शहर में अवैध झुग्गी झोपड़ी न बसने देने सहित कई बिंदुओं पर विस्तृत दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस अधिकारी शांति व्यवस्था कायम रखने तथा आगामी रमजान माह के दृष्टिगत पूर्ण सजगता के साथ कार्य करें। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र के जिला बदर अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेशेवर भूमाफियाओं पर करें कार्रवाई
वहीं, डीएम ने बचत भवन में मासिक स्टाफ बैठक में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 61 बिंदुओं के संबंध में विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अवैध कब्जाधारियों और पेशेवर भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने के अलावा कहा कि अधिकारी अपने कार्यालय में आने वाले किसी भी प्रकरण की पूरी गंभीरता से जांच करने के बाद ही निर्णय दें। यह सुनिश्चित करें कि किसी के साथ भी अन्याय न हो। कहा कि आरटीओ ऑफिस में कोई दलाल नजर नहीं आना चाहिए। बैठक में एडीएम प्रशासन एसपी पटेल ने बताया कि अप्रैल में तहसील मवाना में 10 हेक्टेयर, सरधना में 5 हेक्टेयर व मेरठ में 11 हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त करायी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed