फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महापौर सुनीता वर्मा को फिर मिला गनर

महापौर सुनीता वर्मा को फिर मिला गनर

Fri, 06 Apr 2018 02:19 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
महापौर सुनीता वर्मा को फिर मिला गनर
महापौर को गनर तो मिला पर जांच बैठ गई
विज्ञापन

मेरठ। उपद्रव कराने के आरोपी बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा पर पुलिस-प्रशासन ने और भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वहीं, योगेश की पत्नी महापौर सुनीता वर्मा को गनर तो मिल गया। लेकिन सुरक्षा के लिए यह गनर अब निशुल्क नहीं बल्कि दस फीसदी शुल्क पर दिया गया है।

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि योगेश वर्मा पर दो दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। जिसकी हिस्ट्रीशीट भी खोल दी गई है। योगेश वर्मा ने वर्ष 1995 से ही अपराध करना शुरू कर दिया था। वर्ष 1995 में ही उस पर पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। योगेश के खिलाफ हस्तिनापुर, दौराला, पल्लवपुरम, सिविल लाइन, मेडिकल, नौचंदी समेत अन्य थानों में केस दर्ज हैं। अफसरों का कहना है कि बसपा नेता का आपराधिक रिकॉर्ड लखनऊ भेज दिया गया है। जिसके खिलाफ रासुका की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। वहीं, योगेश के दूसरे भाई की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसएसपी का कहना है कि महापौर सुनीता वर्मा को गनर तो दे दिया गया है। लेकिन सुनीता वर्मा के खिलाफ तीन तहरीर आयी हैं। जिनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


खास बातें:
योगेश वर्मा पर और भी शिकंजा कसने की तैयारी
महापौर को दिया दस फीसदी शुल्क पर गनर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed