फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जलीकोटी पटेल नगर में पार्क की भूमि तलाशने पहुंचे अधिकारी

जलीकोटी पटेल नगर में पार्क की भूमि तलाशने पहुंचे अधिकारी

Tue, 27 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
जलीकोटी पटेल नगर में पार्क की भूमि तलाशने पहुंचे अधिकारी
पार्क की भूमि तलाशने पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन

मेरठ। जली कोठी से छतरीवाले पीर के बीच पार्क की भूमि तलाशने को नगरायुक्त, एसएसपी और जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। वहां जमीन पर काफी भवन बने हुए हैं। कब्जाधारियों ने अधिकारियों को भूमि के बैनामे के अभिलेख दिखाए, जिसके बाद अधिकारी लौट गए। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन जली कोठी पटेल नगर में इस पार्क की भूमि पर पुलिस चौकी निर्माण का खाका तैयार कर रहा है।
जलीकोठी पटेलनगर में 813 वर्ग मीटर सरकारी भूमि थी। बताया जाता है कि यहां पर एक पार्क भी था। जहां स्थानीय लोगों ने कब्जा करके पक्के निर्माण किए हुए हैं। पार्क की भूमि होने की सूचना पर सोमवार को एसएसपी मंजिल सैनी, नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान, एसपी सिटी मानसिंह चौहान सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसील और निगम के लेखपाल भी मौके पर बुलाए गए। अधिकारियों को देखकर स्थानीय पूर्व पार्षद हाजी रईस भी आ गए। बताया जा रहा है कि रईस ने भी पार्क की उक्त भूमि पर भवन बनाया हुआ है। सभी ने अधिकारियों को भूमि के बैनामे दिखाए। हाजी रईस ने कहा कि उन्होंने यह भूमि वर्मा हाउसिंग कार्पोरेशन सोसायटी और पुनर्वास विभाग से खरीदी है। पुनर्वास विभाग ने बैनामे से पहले शासन से स्वीकृति ली थी। अभिलेखों को देखकर सभी अधिकारी वापस लौट आए।
विज्ञापन

नगर निगम के संपत्ति विभाग के लेखपाल राजकुमार का कहना है कि पुनर्वास विभाग ने 1970 में कॉलोनी विकसित की थी। यहां रहने वाले लोगों ने वर्मा हाउसिंग कार्पोरेशन सोसायटी बना ली थी। पार्क की भूमि को लेकर नगर निगम और हाउसिंग सोसायटी का न्यायालय में वाद चला। जिसमें नगर निगम 2002 में हार गया। नगरायुक्त मनोज चौहान कहना है कि भूमि के अभिलेखों पर विधि राय ली जाएगी। उसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
नगरायुक्त और एसएसपी ने किया जली कोठी पटेलनगर में निरीक्षण
पार्क की भूमि पर बने हैं भवन, लोगों ने दिखाए बैनामे तो लौटे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed