{"_id":"5ab01faf4f1c1bbc758b669b","slug":"131521491887-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रहेगा रेल यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रहेगा रेल यातायात प्रभावित
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रेलवे सेक्शन पर मुजफ्फरनगर क्षेत्र में सब-वे निर्माण के चलते मंगलवार को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। दोपहर 12 से शाम साढ़े सात बजे तक सेक्शन की कुछ ट्रेन रद्द रहेंगी तो कुछ को रूट डायवर्ट कर चलाया जाएगा।
सेक्शन पर मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर, बामनहेडी, तुल्हैड़ी और जड़ौदा नरा आदि में पांच सब-वे निर्माण के लिए मंगलवार को तीसरा ब्लॉक लिया जाएगा। साढ़े सात घंटे के ब्लॉक के चलते दिल्ली-अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेेस, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर और नई दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर निरस्त रहेगी। इसके अलावा नई दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस व नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर वाया शामली-टपरी चलाया जाएगा। इसके अलावा आधा दर्जन ट्रेेन आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। इसमें नौचंदी लिंक एक्सप्रेस को सहारनपुर नहीं भेजा जाएगा। यह ट्रेन मेरठ सिटी से ही वापस इलाहाबाद के लिए रवाना कर दी जाएगी।
अंबाला-दिल्ली पैसेंजर को अंबाला की बजाय सहारनपुर तक ही संचालित किया जाएगा। ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर और कालका-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर तक ही चलाई जाएंगी। हरिद्वार-अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस एक घंटा पचास मिनट और दिल्ली-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट पहुंचेगी।
विज्ञापन
रोडवेज ने की तैयारी
ट्रेनों के प्रभावित होने से रेल यात्री रोडवेेज की तरफ डायवर्ट होंगे। रोडवेज ने भी इसकी तैयारी कर ली है। रोडवेज आरएम एसके बनर्जी का कहना है कि दिल्ली और मुजफ्फरनगर रूट पर अतिरिक्त बसों को तैयार रखा जाएगा। यात्रियों की जरूरत के अनुसार बसों का इंतजाम कर दिया जाएगा।
मलियाना पुलिया का भी होगा निर्माण
लंबे समय से अटकी पड़ी मलियाना फाटक पुलिया का भी ब्लॉक के दौरान निर्माण किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को काफी कार्य निपटा लिया गया। मेन कार्य ब्लॉक के दौरान पूरा कर दिया जाएगा।