फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे कई पार्टियों के दिग्गज

समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे कई पार्टियों के दिग्गज

Wed, 05 Jul 2017 11:52 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे कई पार्टियों के दिग्गज
समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे कई पार्टियों के दिग्गज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। समाजवादी पार्टी में कई पार्टियों के दिग्गजों को शामिल करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही अलग-अलग पार्टियों के इन नेताओं को पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मिलाने के लिए लखनऊ ले जाया जाएगा। इसके बाद उन्हें एक कार्यक्रम का आयोजन कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। इससे पार्टी के पदाधिकारी खासे खुश हैं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जो लोग सपा में शामिल होने की तैयारी में हैं, वे अभी तक भाजपा, कांग्रेस और रालोद आदि पार्टियों से जुड़े हुए हैं। सपाई पार्टी को मजबूत करने के लिए हर मुद्दे को उठा रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब दूसरी पार्टी के दिग्गजों को अपनी पार्टी में शामिल कर मजबूती देने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि वे कौन-कौन लोग हैं, जो सपा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इनके नाम अभी गोपनीय हैं। हालांकि इसकी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने ज्यादा कुछ बताने से तो इंकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि सपा सर्वसमाज की पार्टी की है। लोगों का बाकी पार्टियों से मोहभंग हो रहा है।
विज्ञापन

---
सपा के बड़े नेताओं में चल रही वर्चस्व की ‘जंग’
मेरठ। एक तरफ पार्टी को मजबूत करने की कवायद है तो दूसरी तरफ सपा के बड़े नेताओं में वर्चस्व को लेकर ‘जंग’ चल रही है। अपने को बड़ा और दूसरे को कमतर दिखाने की होड़ सी मची है। पार्टी में चल रही कलह की वजह से ही सपाई कोई बड़ा आंदोलन नहीं कर पा रहे हैं। आपसी खींचतान की बात सपा केआला कमान तक भी पहुंच चुकी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मेरठ में इस वक्त समाजवादी पार्टी तीन खेमों में बंटी हुई है। तीनों एक-दूसरे की शिकायत हाईकमान से करते करते रहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव केजन्म दिन पर 45 की बजाय 30 यूनिट ब्लड की सूचना तक लखनऊ पहुंचाई गई है। इसके अलावा हाल ही में एक सपा नेता का भाजपा के मंत्री के साथ मैंगो पार्टी का फोटो भी व्हाट्स एप पर वायरल कर दिया गया। इतना ही नहीं, पार्टी के एक और कद्दावर नेता के बेटे पर भाजपा विधायक से करीबी बताकर उसकी शिकायत भी पार्टी सुप्रीमो से की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
साइकिल ट्रैक तोड़े गए तो करेंगे विरोध
मेरठ। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को बिना किसी सर्वे रिपोर्ट केनेस्तानाबूद करने पर तुली है। इसी कड़ी में सरकार साइकिल ट्रैक तुड़वाने पर आमादा है। इससे पहले सरकार एंबुलेंस से समाजवादी नाम हटवा चुकी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इसकी निंदा करती है। अगर ऐसा हुआ तो इसका विरोध किया जाएगा।

---
पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि पर करेंगे श्रद्धांजलि सभा
मेरठ। समाजवादी पार्टी आठ जुलाई को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 10वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस संबंध में सभी जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को पत्र भेजा है।


खास बातें
- तैयारी में जुटे सपाई, जल्द ही मुखिया से मिलाने ले जाएंगे लखनऊ
- पार्टी मुख्यालय में बनाई जाएंगी महापुरुषों की प्रतिमाएं
- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आएंगे अनावरण करने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed