{"_id":"5956bfd94f1c1bd9388b48a1","slug":"131498857433-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम संपन्न
Updated Sat, 01 Jul 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के अवसर पर ब्लॉक रजपुरा में तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुक्ताकाश ग्रुप द्वारा गीत नाट्य की मनमोहक प्रस्तुति व आईसीडीएस कार्यकत्रियों व स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सूचना विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी के द्वारा आमजनों ने उनके जीवन व संघर्षों के बारे में जाना। खंड विकास अधिकारी रजपुरा रवि प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय आदि महान लोगों के बारे में आमजन को ज्यादा से ज्यादा जानकारी होनी चाहिए। इस अवसर पर सीडीपीओ पूनम गर्ग व विभिन्न विभागों से आये कर्मचारी व लोग उपस्थित रहे।