फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खिलाड़ियों के बैग से निकले प्रतिबधित इंजेक्शन और तंबाकू

खिलाड़ियों के बैग से निकले प्रतिबधित इंजेक्शन और तंबाकू

Mon, 19 Jun 2017 09:27 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों के बैग से निकले प्रतिबधित इंजेक्शन और तंबाकू
मेरठ। देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार जहां ‘खेलो इंडिया’ योजना चला रही है। वहीं, कुछ खिलाड़ी सफलता के शार्टकट में प्रतिबंधित दवाएं व इंजेक्शन लेकर अपना कॅरियर दांव पर लगा रहे हैं। स्टेडियम में हुई औचक चेकिंग में खिलाड़ियों के बैग से प्रतिबंधित इंजेक्शन, दवाओं के अलावा तंबाकू और गुटखे के पाउच मिले। इस दौरान संदिग्ध खिलाड़ी स्टेडियम से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉस्टल में रहने वाले और बाहरी खिलाड़ी प्रैक्टिस करने आते हैं। प्रैक्टिस और प्रशिक्षण के लिए आने वाले इन खिलाड़ियों को निर्धारित फीस पर आई कार्ड जारी किया जाता है। इसके बाद ही खिलाड़ी स्टेडियम की सुविधा ले सकता है। लेकिन काफी दिनों से स्टेडियम में ऐसे खिलाड़ियों की भरमार हो गई, जिन्होंने आईकार्ड भी नहीं बनवाया है। इसके अलावा कुछ खिलाड़ी अपने को स्टेडियम का कोच बताकर खिलाड़ियों से वसूली भी कर रहे हैं। इन सभी मामलों की शिकायत पर सोमवार शाम आरएसओ आले हैदर ने खिलाड़ियों की औचक चेकिंग की।
विज्ञापन

यह सब पकड़ा गया
होमगार्डों और कोच ने आने वाले खिलाड़ियों और उनके बैग की तलाशी ली। इसमें कई खिलाड़ियों के बैग से प्रतिबंधित इंजेक्शन मैगाविट और एटीपी (एमिनो ट्राई फास्फेट) के अलावा सिरिंज, और तंबाकू व गुटखे के पाउच बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए लेते हैं ये
आरएसओ आले हैदर ने बताया कि कुछ खिलाड़ियों द्वारा अपने को कोच बताकर खिलाड़ियों से प्रशिक्षण के नाम पर वसूली करने की शिकायत मिल रही थी। काफी खिलाड़ी बिना कार्ड के ही प्रैक्टिस करने आ रहे हैं। खिलाड़ियों से पकड़े गए इंजेक्शन पेन किलर व परफॉरमेंस बढ़ाने के काम आते हैं। चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। आरएसओ के अनुसार बिना आईकार्ड के स्टेडियम में प्रवेश नहीं होने पर खिलाड़ियों ने जल्द ही कार्ड बनवाने की बात कहते हुए प्रवेश मांगा। लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। किसी को भी बिना आईकार्ड के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
खास बात
- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में की गई खिलाड़ियों की औचक चेकिंग
- प्रतिबंधित इंजेक्शन और दवा के अलावा मिले तंबाकू और गुटखा के पाउच
- स्टेडियम से भागे संदिग्ध खिलाड़ी, फर्जी कोच बनकर खिलाड़ियों से कर रहे वसूली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed