फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   130 battries theft from 65 factories

तीन घंटे में 65 फैक्टरियों से 130 बैट्रियां चोरी

Tue, 04 Feb 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
130 battries theft from 65 factories
मेजर ध्यान चंद्र नगर में हुई चोरी।
मेरठ/परतापुर।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया मेजर ध्यानचंद नगर और सूर्य पैलेस में रविवार रात बदमाशों ने धावा बोला। तीन घंटे में दो बदमाशों ने 65 फैक्टरियों से जनरेटरों की 130 बैट्रियां चोरी कर लीं। दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। वारदात को लेकर व्यापारियों ने हंगामा किया। इंस्पेक्टर और व्यापारियों में झड़प तक हो गई।
ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के ध्यानचंद नगर और सूर्य पैलेस में करीब 120 फैक्टरियां हैं। रविवार रात 12:30 बजे स्कूटी सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने एक के बाद एक 65 फैक्टरियों के बाहर लगे जनरेटरों की बैट्रियां चोरी कर लीं। बदमाशों ने संयुक्त व्यापार संघ (वशिष्ठ गुट) के अध्यक्ष अजय गुप्ता की फैक्टरी को भी निशाना बनाया। चोरों ने जैन आटो लि., सहारा लोविन, शिवम इंजीनियरिंग, पारस ट्रेडर्स, आरके आटो, बहमा इंजीनियरिंग व सिंहल कास्टिंग को निशाना बनाया।
विज्ञापन

सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में स्कूटी सवार चोर कैद मिले। इसी दौरान इंस्पेक्टर ने उद्यमियों के सामने गलत बयानबाजी कर दी इस पर उद्यमी उग्र हो गए। उनका कहना था कि रात में पुलिस गश्त नहीं होती है। उद्यमियों ने इंस्पेक्टर की शिकायत एसपी सिटी व सीओ से की। एसपी सिटी ने तुरंत इंस्पेक्टर को घटना के खुलासे के निर्देश दिए। इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने एसएसपी से भी शिकायत की। मेजर ध्यानचंद नगर व्यापार मंडल के योगेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हैं। दो बदमाशों ने रात में तीन घंटे मेें इतनी बड़ी वारदात कर दी और पुलिस वहां पहुंची तक नहीं। अब व्यापारी शांत नहीं बैठेंगे। व्यापारी जल्द मीटिंग कर अगली रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों का ट्रांसफार्मर चोरी
चोरों ने कुंडा गेट के सामने टीसीएल इंफ्रा प्रा. लि. के बाहर खंभों पर रखा 200 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई। कंपनी के मालिक अजय गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता भी हैं। उन्होंने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed