फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   13 new dengue patients found, 192 active patients

डेंगू के 13 नए मरीज मिले, सक्रिय मरीज हुए 192

Mon, 04 Oct 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
13 new dengue patients found, 192 active patients
डेंगू के 13 नए मरीज मिले, सक्रिय मरीज हुए 192
विज्ञापन

मेरठ। डेंगू के रविवार को 13 नए मरीज मिले। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 541 हो चुकी है। इनमें 192 सक्रिय मरीज हैं। 99 अस्पतालों में भर्ती हैं और 93 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 349 ठीक हो चुके हैं।
नए मरीज रोहटा, दौराला, रजबन शकूरनगर और कैंट के रहने वाले हैं। दूसरी तरफ, मलेरिया विभाग की टीम द्वारा घर-घर किए जा रहे सर्वे अभियान में लगातार लार्वा मिल रहे हैं। कंकरखेड़ा, फाजिलपुर, अनूपनगर, तेज विहार और रोहटा रोड के घरों में लार्वा फ्रिज के पीछे प्लेट, टायरों, कूलर और गमलों आदि में मिला। कुल 11 जगह लार्वा मिला है। इतने ही नोटिस दिए गए हैं। अब तक 514 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि इन स्थानों पर मलेरिया विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिग करा रहा है। लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जो घातक साबित हो सकती है। एहतियात की जरूरत है।
विज्ञापन

4257 सैंपलों की जांच, कोरोना का एक मरीज मिला
मेरठ। रविवार को 4257 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का एक मरीज मिला है। कोरोना के पांच सक्रिय केस हैं, जिनमें से दो अस्पताल में भर्ती है और तीन होम आइसोलेशन में हैं। अब तक कुल 66020 मरीज मिले हैं, वहीं 65174 की छुट्टी हो चुकी है। ब्लैक फंगस का कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 37500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
मेरठ। सोमवार को 37500 लोगों के वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 126 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिले में अब तक 16 लाख ज्यादा लोग कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा चुके हैं जबकि इनमें से 6 लाख से अधिक लोग ऐसे हैं, जिन्हें दोनों डोज लग चुकी हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि 18 वर्ष की आयु से अधिक के लाभार्थियों को प्रथम डोज एवं बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed