फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1221 admission in LLB through open merit

एलएलबी में ओपन मेरिट से हुए 1221 एडमिशन

Thu, 18 Nov 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
1221 admission in LLB through open merit
एलएलबी में ओपन मेरिट से हुए 1221 एडमिशन
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में तीन वर्षीय एलएलबी, पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में बुधवार को 1221 एडमिशन हुए। 20 नवंबर इस मेरिट से एडमिशन की अंतिम तिथि है। इसके बाद विवि ओपन मेरिट जारी करेगा। इसमें कोई छात्र-छात्राएं कोई भी कॉलेज चुनकर ऑफर लेटर जमा कर सकेंगे।
यूजी और पीजी कोर्सों में एडमिशन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। अब सिर्फ एलएलबी, बीए-एलएलबी एवं बीकॉम-एलएलबी में एडमिशन हो रहे हैं। बीए-बीएससी-बीकॉम के एडमिशन में छात्राओं की संख्या ज्यादा रही है। वहीं, प्रोफेशनल कोर्सों में छात्रों की संख्या अधिक है। अब तक बीए-एलएलबी में 8060 सीटों पर 4428 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिए हैं। इनमें छात्रों की संख्या 2956 जबकि छात्राओं की संख्या 1472 है। बीकॉम-एलएलबी में 1260 सीटों पर 391 एडमिशन हुए हैं। इनमें छात्र 255 और छात्राओं की संख्या 136 है।
विज्ञापन

तीन वर्षीय एलएलबी में 14560 सीटों पर 8014 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया है। इनमें 5671 छात्र और 2343 छात्राएं हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 20 नवंबर तक इस मेरिट से एडमिशन लिए जा सकते हैं। इसके बाद ओपन मेरिट के लिए ऑफर लेटर जमा किए जाएंगे। जिन कॉलेजों में सीटें खाली रहेंगी, उनमें ऑफर लेटर जमा किए जा सकेंगे। बीए-एलएलबी, बीकॉ-एलएलबी और एलएलबी में अभी भी 45 फीसदी के करीब सीटें खाली हैं। ऐसे में छात्रों को एडमिशन का मौका रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई कोर्सों का रिजल्ट हुआ जारी
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कालेजों में पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, बीएससी नर्सिंग प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, बीएससी ओपीटी प्रथम एवं द्वितीय एवं तृतीय वर्ष का रिजल्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed