{"_id":"5cc4ce47bdec220774412843","slug":"121556401735-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने दुकानदार को पीटा, तोड़फोड़ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने दुकानदार को पीटा, तोड़फोड़ की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों ने दुकानदार को पीटा, तोड़फोड़ की
मवाना। अटौरा रोड पर शनिवार देर शाम आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक दुकानदार के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
अटौर रोड निवासी आमिर पुत्र सैफुद्दीन सेफ अलमारी बनाने का कार्य करता है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार सुबह एक चढ़त के दौरान कुछ युवक बच्चे से मारपीट कर रहे थे। उसने बच्चे को छुड़ा लिया। आरोप है कि देर शाम आधा दर्जन से अधिक युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और आमिर के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने दुकान में रखा सामान तोड़ दिया। तोड़फोड़ करते देख आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। भीड़ को देख आरोपी युवक मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।