{"_id":"5cc4ca87bdec22075b0be7c1","slug":"121556400775-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में पारा 40 पार, मई में क्या होगा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में पारा 40 पार, मई में क्या होगा हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल में पारा 40 पार, मई में क्या होगा हाल
गरमी के तेवर तीखे हो चले हैं। शनिवार को पारा 41 डिग्री के पास पहुंच गया। अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से अधिक रहा तो दिन में चली गरम हवाओं ने लू का असर भी समय से पहले दिखा दिया। जिसके कारण दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हवा की गति 8 से 10 किमी प्रति घंटा तक दर्ज की गई।
अमूमन ऐसा गरम मौसम मई के महीने में होता है। लेकिन इस बार अप्रैल में ही तापमान सातवें आसमान पर चढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी तापमान सामान्य से अधिक ही बना रहेगा। गरम हवाओं के चलने से लू का असर अभी दिखायी देगा। गर्मी का असर दिन में बाजारों में भी दिखाई दिया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। दोपहर में लू का असर इतनी तेज था कि धूल उड़ रही थी। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही ने बताया कि गर्मी का असर शनिवार को सबसे अधिक दिखाई दिया। इस सीजन में शनिवार का दिन सबसे गर्म रहा है। गर्मी अभी और बढ़ेगी। दिन का तापमान जल्द ही 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। मई की शुरुआत में भी गर्मी बढे़गी।
गरमी से करें बचाव
पारा उछलने के साथ ही हीट वेव यानी लू का असर दिखने लगा है। ऐसे में गरमी से बचने के लिए एहतियात बरतना जरूरी है।
- उचित मात्रा में तरल पदार्थ प्रयोग करें
- यात्रा करते समय पानी साथ रखें
- निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का प्रयोग करें
- गरमी में संतुलित हलका भोजन करना चाहिए
- अधिक प्रोटीन वाले तथा बासी खाद्य पदार्थ खाने से बचें
- हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े एवं सिर को ढकें, कड़ी धूप से बचें
- दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक धूप में निकलने से बचना चाहिए
- गरमी का असर दिखने पर चिकित्सक की सलाह लें
- लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर चिकित्सक से संपर्क करे
- बीमार और गर्भवती महिला कामगारों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए