फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हाईवे पर चार किमी लंबा जाम, यात्री हलकान

हाईवे पर चार किमी लंबा जाम, यात्री हलकान

Mon, 22 Apr 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर चार किमी लंबा जाम, यात्री हलकान
हाईवे पर रविवार को भीषण जाम लगा रहा। करीब पांच किलोमीटर तक लगे जाम से जहां जनता जूझती रही तो पुलिस को उसे खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी। मोदीपुरम में फ्लाईओवर के निर्माण कार्य से व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। जाम में यात्रियों का निकलना तक मुश्किल हो गया। टोल प्लाजा पर भी दोपहर से लेकर रात तक जाम के हालात बने रहे। आम वाहनों के साथ एंबुलेंस भी फंसी।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही मोदीपुरम में हाईवे पर जाम लगना शुरू हुआ, जो शाम तक और भी बढ़ गया। शाम को करीब पांच किमी लंबे जाम ने वाहनों की रफ्तार पूरी तरह से धीमी कर दी। आधा किमी की दूरी तय करने में वाहन चालकों को करीब एक घंटे का समय लग गया। दोनों सर्विस रोड पर भी वाहन फंसे रहे। वाहनों के जाम के चलते यात्री बेहाल रहे। पल्लवपुरम फेज-वन और फेज-दो की अंदर की सर्विस रोड पर भी लोग जाम में फंस गए। टोल की आने-जाने वालीं सभी लेन भी जाम रहीं। दौराला की ओर जाम भराला झाल से भी आगे पहुंच गया। यात्रियों को टोल कर्मियों से जल्दी निकलने के चक्कर में नोकझोंक भी हुई। वहीं, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर पर भी जाम की समस्या बनी रही। कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे भी जाम की समस्या बनी रही। शाम को परतापुर तिराहे पर भी भीषण जाम लगा रहा। मेरठ-दिल्ली हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर में भीषण जाम लगा रहा। रात में फिर से मोदीपुरम में भीषण जाम की स्थति बनी रही।
विज्ञापन

आज एसपी ट्रैफिक से मिलेंगे
मोदीपुरम में फ्लाईओवर के लिए हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते लगातार जाम की समस्या बन रही है। भगत सिंह सेवा परिषद के अध्यक्ष दीपक मलिक का कहना है कि रविवार शाम चार बजे से लगना शुरू हुआ जाम रात्रि दस बजे तक लगता रहा। यहां पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं है। सर्विस रोड पर भी वाहनों का दबाव है। सोमवार को इस मामले में एसपी ट्रैफिक से मिलकर समस्या रखेंगे। टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान का कहना है कि टोल और आसपास एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर कई किमी लंबा जाम
मोदीनगर/मुरादनगर। वाहनों के दबाव के कारण रविवार को दिल्ली-मेरठ हाईवे बुरी तरह जाम हो गया। करीब पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह से रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। 10 मिनट का सफर तय करने में लोगों को डेढ़ घंटे से अधिक का समय लगा। पिछले तीन दिन पड़ी छुट्टी पर हरिद्वार व ऋषिकेश गए लोगों के लौटने के दौरान वाहनों के दबाव बढ़ने और अवैध कटों के कारण रविवार को हाइवे पर भीषण जाम लग गया। सुबह करीब नौ बजे सबसे पहले रावली रोड तिराहे पर जाम लगना शुरू हुआ। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद सीएचसी, बंबा रोड, उखलारसी, ओएफएम, असालतनगर, मिलक दुहाई और दुहाई कट पर जाम लगना शुरू हुआ। करीब पांच किमी लंबे जाम में लोग फंस गए। सुबह से लेकर रात तक लोग जाम से जूझते रहे। जाम से बचने के लिए लोगों ने संपर्क मार्गों का सहारा लिया, लेकिन वहां यातायात बाधित हो गया। एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि प्रत्येक कट पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। वाहनों की अधिकता और अवैध कटों के कारण हाइवे पर जाम लगा।
परीक्षा छूटने के बाद भी जाम
रविवार को शहर में आयोजित परीक्षा छूटने के बाद भी जाम की समस्या बनी रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी परीक्षार्थियों की भीड़भाड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed