फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेटे सिकंदर के पक्ष में जैस्मिन की एसएसपी को कॉल

बेटे सिकंदर के पक्ष में जैस्मिन की एसएसपी को कॉल

Thu, 04 Apr 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
बेटे सिकंदर के पक्ष में जैस्मिन की एसएसपी को कॉल
बेटे सिकंदर के पक्ष में जैस्मिन की एसएसपी को कॉल
विज्ञापन

मेरठ। मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की फरारी में नामजद और 25 हजार के इनामी बेटे सिकंदर के पक्ष में मां जैस्मिन उतर गई है। बद्दो से तलाक लेने के बाद जैस्मिन आस्ट्रेलिया में बेटी के साथ रहती है। बुधवार को जैस्मिन ने एसएसपी मेरठ को कॉल कर दावा किया कि सिकंदर बेकसूर है। बद्दो अपराधी है। लेकिन बेटे पर उसका साया नहीं पड़ने दूंगी।

एसएसपी ने सिकंदर समेत आठ लोगों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस का कहना कि बद्दो की फरारी में सिकंदर समेत 17 लोग शामिल थे। बुधवार दोपहर जैस्मिन ने एसएसपी को कॉल कर कहा कि तलाक लेने के बाद वह सिकंदर और बेटी की परवरिश कर रही है। सिकंदर सात साल मसूरी में रहकर पढ़ा। कभी बद्दो का साया उस पर नहीं पड़ने दिया। इंटर पास सिकंदर पांच माह पूर्व ही बालिग हुआ है। उसकी आंख में परेशानी थी। उसके चलते वह रुका हुआ था। वह सिकंदर को लेने भारत आने वाली थी। इसी दौरान बद्दो फरार हो गया। जैस्मिन का दावा है कि 28 मार्च को बद्दो की फरारी के समय सिंकदर घर पर था। उसका बेटा बेकसूर है, जिसे अपराधी बनाकर पुलिस उसका एनकाउंटर करना चाहती है। वह बेटे के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी। एसएसपी नितिन तिवारी के अनुसार उन्होंने जैस्मिन से पूछा कि बद्दो के भागने के बाद सिकंदर क्यों फरार हुआ? उनके पास सुबूत हैं कि बद्दो के भागने में सिकंदर की भूमिका है। इसके बाद भी वह जांच करेंगे। बददो कहां है, इसकी जानकारी पुलिस को बताओ। कोई बेकसूर जेल नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed