{"_id":"5ca50e26bdec22146f515d37","slug":"121554320934-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने बागपत में बहाई विकास की गंगा - अलका तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने बागपत में बहाई विकास की गंगा - अलका तोमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यपाल सिंह की पत्नी अलका तोमर ने कहा कि बागपत में विकास के जो काम शुरू हुए हैं, उन्हें थमने नहीं दिया जाएगा। नोएडा की तर्ज पर बागपत का विकास होगा। बागपत जिले को मेट्रो रेल लाइन से जोडने का काम भाजपा सरकार कराएगी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण शुरू हो चुका है, जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित के लिए हर कदम उठाया है। उन्होंने पुरा महादेव गांव में जनसंपर्क किया और लोगों से डॉ सत्यपाल सिंह के लिए वोट मांगे।
आठ अप्रैल को बड़ौत आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ आठ अप्रैल को बड़ौत में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि दोपहर के समय बड़ौत में जनसभा होगी।