{"_id":"5c7ae410bdec22736436bee1","slug":"121551557648-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुक रहा स्वाइन फ्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रुक रहा स्वाइन फ्लू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह महिला और एक बालक शामिल, मेडिकल में 450 मरीजों को हो चुुकी पुष्टि
मेरठ। स्वाइन फ्लू रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को छह महिलाओं और बालक समेत समेत नौ नए मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें छह मरीज मेरठ के हैं, दो मरीज मुजफ्फरनगर और एक हापुड़ जिले का रहने वाला है।
इन्हें मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों की उम्र 10 से 65 साल के बीच के हैं। इनका इलाज मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में चल रहा है। इस साल अब तक 1281 सैंपलों की जांच मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हो चुकी है। इनमें 450 मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जिनमें से 300 से ज्यादा मरीज मेरठ के हैं और बाकी आसपास के जिलों के। पिछले कई सालों से स्वाइन फ्लू का हमला जारी है। मेरठ में सबसे ज्यादा 395 मरीज 2017 में मिले थे, जिनमें 21 लोगों की मौत हो गई थी। वर्ष 2018 में 24 मरीज मिले थे। यह 24 मरीज भी एक लिहाज से इसी सीजन के हैं। यह मरीज पिछले साल नवंबर-दिसंबर महीने में मिले हैं। अमूमन स्वाइन फ्लू का सीजन नवंबर से फरवरी तक माना जाता है, लेकिन यह मार्च भी रुक नहीं रहा है।