फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नाला सफाई की मांग को लेकर निगम में पार्षद की पांच घंटे भूख हड़ताल

नाला सफाई की मांग को लेकर निगम में पार्षद की पांच घंटे भूख हड़ताल

Tue, 12 Feb 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
नाला सफाई की मांग को लेकर निगम में पार्षद की पांच घंटे भूख हड़ताल
नाला सफाई न होने से नाराज पार्षद बैठे भूख हड़ताल पर
विज्ञापन


- पार्षद के साथ वार्ड के अन्य लोग भी धरने पर बैठे
- निगम अधिकारियों ने नाला सफाई और निर्माण कार्य कराने का दिया आश्वासन, भूख हड़ताल खत्म

मेरठ। बोर्ड बैठक में खुद पर कैरोसीन डालकर आत्मदाह का प्रयास करने वाले पार्षद पवन चौधरी सोमवार को अपने क्षेत्र के लोगों के साथ नगर निगम कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। वे नाला सफाई और विकास कार्य न होने के चलते नगर निगम अफसरों से नाराज हैं। हालांकि निगम अधिकारियों के आश्वासन पर पांच घंटे बाद ही भूख हड़ताल खत्म हो गई।

नगर निगम के वार्ड 29 के पार्षद पवन चौधरी ने वार्ड में कोई विकास कार्य न कराए जाने और नालों की सफाई न कराने के आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी हुई थी। सोमवार को पार्षद अपने साथ वार्ड के करण सिंह, राज सिंह, गिरवर सिंह, सतपाल सिंह, विकास भारद्वाज, गौरव पटेल, संजय सिंह, अब्दुल, अरविंद, नीरज शर्मा, विपिन त्यागी, राजेश पटेल, मोनू, आदि को लेकर नगर निगम पहुंच गए। पार्षद ने सभी को साथ लेकर नगरायुक्त कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी। लगभग पांच घंटे वे भूख हड़ताल पर बैठे रहे। शाम पांच बजे चीफ इंजीनियर जितेन्द्र कैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेन्द्र कुमार आदि सहित कई अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। निगम अधिकारियों ने पार्षद को आश्वासन दिया कि उनके वार्ड के नालों की सफाई होगी। साथ ही पुलिया आदि निर्माण कार्य भी इसी सप्ताह शुरू कर दिए जाएंगे। अधिकारियों पर आश्वासन पर पार्षद ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed