फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सड़क निर्माण की मांग को लेकर निगम पहुंचे इंदिरापुरम के लोग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर निगम पहुंचे इंदिरापुरम के लोग

Tue, 12 Feb 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग को लेकर निगम पहुंचे इंदिरापुरम के लोग
इंदिरापुर में सड़क न नालियां, नहीं सुन रहे जिम्मेदार
विज्ञापन


- पार्षद बोली, कई बार निगम में दिया प्रस्ताव
- निगम अधिकारी नहीं ले रहे जनता की समस्या पर संज्ञान
मेरठ। सड़क निर्माण न होने से इंदिरापुरम की जनता परेशान हैं। नालियां न होने के कारण बदहाल सड़कों पर गंदा पानी बहता है जिससे लोगों की परेशानी और दोगुनी हो जाती है। इसी समस्या के समाधान के लिए कॉलोनी के लोग सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे और चीफ इंजीनियर से शिकायत की।

परतापुर क्षेत्र की इंदिरापुरी कॉलोनी निवासी महाराज सिंह ने चीफ इंजीनियर जितेन्द्र कैन से कहा कि इंदिरापुरम कॉलोनी का मुख्य मार्ग बेहद खराब है। यहां नालियां भी नहीं बनी हैं, ऐसे में हर समय सड़क पर पानी भरा रहता है। मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। गंदगी के कारण सांस लेना भी मुश्किल है। लोगों ने कहा कि वे अनेकों बार नगर निगम में पत्र दे चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पार्षद सरोज देवी ने बताया कि मार्ग निर्माण के लिए कई बार प्रस्ताव दे चुके हैं, लेकिन निगम अधिकारी उनके प्रस्ताव पर काम करने को तैयार नहीं हैं। निगम के अधिकारी किसी की सुनने को ही तैयार नहीं हैं। इस संबंध में चीफ इंजीनियर का कहना है कि लोगों की शिकायत के अनुसार जेई को निरीक्षण करके सड़क का एस्टीमेट बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस दौरान रमेश पाल, राजपाल, अनिल शर्मा, सुदीप कुमार, पप्पू कुमार, योगेश शर्मा, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed