{"_id":"5c6091ddbdec22736f4a81bd","slug":"121549832669-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब को लेकर एक्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब को लेकर एक्
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब को लेकर एक्शन, जोन में 217 मुकदमे
मेरठ। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब की तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लेकिन माना जा रहा है कि सहारनपुर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस एक्शन में आई है।
मेरठ जोन के मेरठ में 66 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 495 लीटर अवैध अंग्रेजी और 225 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। 140 लीटर लाहन नष्ट करते हुए कच्ची शराब की दस भट्ठियां तोड़ी गई हैं। 66 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेरठ जोन के मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर के अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में भी बड़ी कार्रवाई की गई है। नौ जिलों में 217 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 7326 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तो 2048 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। 4694 लीटर लाहन बरामद किया गया है। कच्ची शराब की 16 भट्ठियां तोड़ी गई हैं। 242 लोगों को अवैध शराब के साथ गिफ्तार किया गया है।