फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली को लेकर किसानों का हंगामा, पहुंचे कई अधिकारी

गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली को लेकर किसानों का हंगामा, पहुंचे कई अधिकारी

Thu, 03 Jan 2019 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली को लेकर किसानों का हंगामा, पहुंचे कई अधिकारी
गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली को लेकर किसानों का हंगामा, पहुंचे कई अधिकारी जांच को
विज्ञापन

खरखौदा। कबट्टा गांव में गन्ना क्रय केंद्र पर एक कुंतल का बैलेस मिला। किसानों ने घटतौली को लेकर जमकर हंगामा करते हुए तोल लिपिक को बंधक बना लिया। किसानों की मांग पर गन्ना अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में कांटे में घटतौली पाई गयी। लेकिन जांच को पहुंचे अधिकारी बैलेंस मानने को तैयार ही नहीं हैं। किसानों ने इस घटतौली के बकाये गन्ने की मांग की है।
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव फकरपुर कबट्टा में सिंभावली चीनी मिल का क्रय केंद्र है। यह क्रय केंद्र मोहिउद्दीनपुर सोसाइटी से जुड़ा है। सिंभावली मिल इसी सोसाइटी से माध्यम से गन्ना खरीदता है। इस केंद्र पर कबट्टा व धीरखेड़ा गांव के किसानों को गन्ना डाला जाता है। बुधवार को कबट्टा निवासी किसान जब अपना गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचे तो दुष्यंत चौधरी व अन्य किसानों को घटतौली की आशंका जताते हुए किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर तोलने से पहले धर्मकांटे पर तुलवाया। बाद में जब किसान गन्ने को लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचे तथा वहां वजन में एक कुंतल कम मिला। एक बुग्गी से एक कुंतल की घटतौली को लेकर किसानों ने वहां जमकर हंगामा किया तथा क्रय केंद्र लिपिक को बंधक बना लिया। बाद में किसानों की मांग पर मोहिउद्दीनपुर सोसाइटी के सचिव व चीनी मिल के सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे तथा लिपिक को बंधनमुक्त कराया। सचिव ने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमें किसानों के सामने भी 40 किलो का अंतर पाया गया। लेकिन सचिव ने इस अंतर को मानने से इंकार कर दिया। समिति सचिव व धर्मकांटे की तौल को मानने के लिये भी तैयार नहीं है।
विज्ञापन

20 कुंतल से अधिक वजन पर हो रही है घटतौली
किसान सौराज, राजपाल, जयबीर सिंह, अंशु, मुकेश, राहुल, लीलू, अमित, भूरे, दुष्यंत, बिल्लू सहित किसानों ने बताया कि इन क्रय केंद्रो पर घटतौली 20 कुंतल से अधिक वजन पर होती है। यदि जांच भी की जाये तो क्रय केंद्र पर केवल पांच कुंतल के बाट ही है। जिनसे घटतौली नहीं पकड़ी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म कांटे की तोल को मान्यता नहीं है। हो सकता है धर्म कांटा ही गलत हो। मौके पर क्रय केंद्र पर पांच कुंतल के बाट डालकर जांच की गयी जिसमें कोई बैलेंस नहीं मिला। किसानों ने जो अपने अनुसार तोल कर जो 40 किलो बैलेंस निकाला है वह मान्य नहीं हैँ। क्रय केंद्र ठीक है। सुनील कुमार, सचिव मोहिउददीनपुर गन्ना सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed