फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मल्हार कार्यक्रम में क्लासिकल, फॉक डांस का जलवा

मल्हार कार्यक्रम में क्लासिकल, फॉक डांस का जलवा

Wed, 01 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मल्हार कार्यक्रम में क्लासिकल,  फॉक  डांस का जलवा
बिहू, भरतनाट्यम से सजा मल्हार का मंच
विज्ञापन

गंगानगर। मल्हार प्रतियोगिता में मंगलवार को घुंघरूओं की खनक, भरतनाट्यम की मुद्राओं से लेकर हिपहॉप की जुगलबंदी सजी। गंगानगर गार्गी गर्ल्स स्कूल में मल्हार नृत्य व डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन डीके गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सीवीपीएस स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम मेहता रहे। डांस प्रतियोगिता में ग्रुप डांस, सोलो डांस, क्लासिकल सोलो डांस किया गया। निर्णायक की भूमिका में डॉ. कृपा शर्मा व समीर खुर्शीद की रही। छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य में भरतनाट्यम और कथक प्रस्तुत किया। लोकनृत्य में बिहू, असमिया, लावणी की प्रस्तुति हुई। बालीवुड डांस में हिपहॉप, जैज़, कंटपरेरी, बैले से लेकर फ्र ीस्टाइल डांस हुआ। फ्यूजन की शानदार प्रस्तुतियां छात्राओं ने दी। प्रतियोगिता में करीब 19 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या अनुपमा सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

नृत्य के दंगल में ये बने विजेता
सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता में गार्गी गर्ल्स स्कूल प्रथम, सीवीपीएस द्वितीय, डीएमए तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार एमपीजीएस शास्त्रीनगर व आईआईएमटी एकेडमी ने जीता। बेस्ट डांसर गार्गी स्कूल की मान्या जोशी को चुना गया। एकल शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में दीवान पब्लिक स्कूल प्रथम, गार्गी गर्ल्स स्कूल द्वितीय, सीजेडीएवी तृतीय विजेता बना। सांत्वना पुरस्कार केएल इंटरनेशनल, एमपीजीएस कैंट, करन पब्लिक स्कूल, एमपीजीएस शास्त्रीनगर और ट्रांसलेम एकेडमी को मिला। एकल बॉलीवुड प्रतियोगिता में गार्गी गर्ल्स स्कूल प्रथम, करन पब्लिक स्कूल द्वितीय, माउंट लिटरा जी स्कूल तृतीय विजेता बना। सांत्वना पुरस्कार सीवीपीएस, द मिलेनियम स्कूल, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल, बीडीएस, सेंट जोंस स्कूल और ट्रांसलेम एकेडमी को मिला। विजेताओं को मेडल, प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इन स्कूलों ने किया प्रतिभाग
गार्गी गर्ल्स स्कूल, विद्या ग्लोबल स्कूल, आईआईएमटी एकेडमी, सीवीपीएस, डीएमए, बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल, एसएनवीपी, एमपीजीएस शास्त्रीनगर, करन पब्लिक स्कूल, द मिलेनियम, स्कूल, बीआईटी ग्लोबल स्कूल, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, सीजेडीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, माउंट लिटरा जी स्कूल, एमपीजीएस कैंट, सेंट जॉंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल और डीएमए आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed