{"_id":"5b579c454f1c1b6f548b6711","slug":"121532468293-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में पास सिस्टम करेगा अव्यवस्थाएं दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में पास सिस्टम करेगा अव्यवस्थाएं दूर
Updated Wed, 25 Jul 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में बढ़ती अव्यवस्था पर शिकंजा कसने के लिए मरीजों और तीमारदारों के लिए गाइडलाइंस जारी की गई है। तीमारदारों के लिए साफ कर दिया गया है कि वार्ड में एंट्री के लिए पास जारी किए जाएंगे। पास से ही तीमारदार की एंट्री होगी। वहीं, अन्य तीमारदारों को रोगी के चिकित्सक की सलाह के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
इस संबंध में प्राचार्य और प्रमुख अधीक्षक की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें भर्ती रोगी के साथ सिर्फ एक तीमारदार को रहने की अनुमति है। रोगियों से मिलने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम को चार से छह बजे तक रहेगा। मिलने वाले लोग पलंग का प्रयोग नहीं करेंगे, उनके लिए स्टूल होगा। जो तीमारदार वार्ड में नहीं जा पाएंगे, वह इधर-उधर भीड़ लगाने के बजाय आरामगृह में बैठें। अंगीठी, स्टोव, हीटर और गैस लेकर न आएं। चिकित्सालय भवन में धूम्रपान, गुटखा और शराब वर्जित है। पकड़े जाने पर 200 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
बच्चों को न लाएं वार्ड में
सख्ती के साथ हिदायत दी गई है कि वार्ड में बच्चों को लेकर न आएं, क्योंकि बच्चों को बीमारी आसानी से लग सकती है। लिहाजा एहतियात बरतें।
सख्ती से कराएंगे पालन
पहले भी इस तरह के निर्देश जारी किए गए। लेकिन इनका अनुपालन पूरी तरह से नहीं हो पाता था। लेकिन इन दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा, ताकि व्यवस्था दुरुस्त रहे। -डॉ. अजीत चौधरी, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज