{"_id":"5b579b624f1c1b44748b6ac0","slug":"121532468066-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए ने सड़क निर्माण किया शुरू, सीवर लाइन के लिए की खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए ने सड़क निर्माण किया शुरू, सीवर लाइन के लिए की खुदाई
Updated Wed, 25 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर। गंगानगर एक्सटेंशन से किला परीक्षितगढ़ तक 800 मीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए मंगलवार को एमडीए ने खुदाई का काम शुरू कर दिया। जेसीबी से सड़क किनारे डलने वाली सीवर लाइन के लिए खुदाई की गई। वहीं, अधूरे पड़े डिवाइडर की सफाई की गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात की गई।
मवाना रोड से किला परीक्षितगढ़ रोड तक करीब तीन किमी. तक सड़क बननी है। राधागार्डन नाले के बराबर से जाने वाली डिवाइडर रोड के लिए किसानों से कब्जा मुक्त कराई गई। भूमि पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को एमडीए के अधिकारियों ने रोड के बराबर में सीवर लाइन के लिए खुदाई करवाई। जेसीबी मशीन से खुदाई की गई। मौके पर अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के मुताबिक पहले सीवर लाइन बनाने के बाद दोनो ओर सर्विस रोड बनाई जाएगी। वहीं मुख्य सड़क के लिए दोनों साइड सात-सात व डिवाईडर के लिए चार फीट की जगह छोड़ी जाएगी। इस रोड पर सर्विस लेन बनाने का काम दो माह में पूरा कर दिया जाएगा।