फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   योगेश वर्मा के गुर्दे में दो पथरियां

योगेश वर्मा के गुर्दे में दो पथरियां

Tue, 24 Jul 2018 03:00 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
योगेश वर्मा के गुर्दे में दो पथरियां
योगेश वर्मा के गुर्दे में दो पथरियां
विज्ञापन


मेरठ। जिला जेल में बंद बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा के गुर्दे में दो पथरियां हैं। सोमवार को उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जेल से मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जिसमें पता चला कि उनके यूरेटर (मूत्रवाहिनी) में 8 एमएम की बड़ी पथरी फंसी हुई है।
योगेश वर्मा को पेट दर्द की शिकायत हुई थी। उन्होंने जेल में चिकित्सक को दिखाया था। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पथरी आने की जानकारी उन्हें दे दी गई है। अब जेल में चिकित्सक तय करेंगे उन्हें आगे क्या करना है। ऑपरेशन करना है या फिर दवाओं केजरिए ही पथरी को निकालना है। अल्ट्रासाउंड के बाद योगेश वर्मा को पुलिस अभिरक्षा में वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


हमारी सरकार आएगी तो सबक सिखाऊंगा
मेडिकल कॉलेज में पूर्व विधायक योगेश वर्मा को कार्यकर्ताओं ने घेरे रखा। उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान मीडियाकर्मियों से उन्होंने कहा कि प्रशासन उन्हें परेशान कर रहा है। समय सबका बदलता है। उनकी सरकार आएगी तो वह एक-एक कर सबको सबक सिखाएंगे। भाजपा सरकार में जेल के अंदर भी लोगों का शोषण हो रहा है। उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जो लगातार बढ़ता जा रहा है। वह 15 दिन से पेट दर्द की बात जेल प्रशासन को बता रहे थे, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। सोमवार को ज्यादा दर्द होने पर पहले जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज केलिए रेफर किया। गौरतलब है कि एससी/एसटी एक्ट में हुए संशोधन के विरोध में दो अप्रैल को मेरठ में हिंसा हुई थी। योगेश वर्मा पर हिंसा कराने के आरोप लगने के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed