फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिल्ली तक पहुंची उत्कल कलिंगा के झटके की गूंज

दिल्ली तक पहुंची उत्कल कलिंगा के झटके की गूंज

Tue, 10 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली तक पहुंची उत्कल कलिंगा के झटके की गूंज
मेरठ। रोहाना-देवंबद स्टेशन के बीच लगे उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस ट्रेन के झटके की गूंज दिल्ली तक सुनी गई। सूचना के बाद पहुंची तकनीकी टीम ने ट्रैक का निरीक्षण कर सेक्शन को हरी झंडी दी। इसके बाद ही यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को हरिद्वार से पुरी जाते समय जब उत्कल एक्सप्रेस देवबंद-रोहाना रेलवे स्टेशन के बीच से गुजर रही थी तो ट्रेन को जोर का झटका लगा। झटका लगने के बाद लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया और कंट्रोल को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद मुजफ्फरनगर व सिटी स्टेशन से तकनीकी स्टाफ को चेकिंग के लिए भेजा गया। स्टाफ ने ट्रैक की गहनता से जांच की, लेकिन टीम को सबकुछ दुरुस्त मिला। सेक्शन के दुरुस्त होने की हरी झंडी के बाद ही उत्कल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को चलाया गया। दिल्ली बैठे अधिकारी पूरी मामले पर नजर रखे रहे। सेक्शन के ट्रैक इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि स्टाफ ने जांच की थी। सबकुछ ठीक मिलने के बाद संचालन शुरू करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed