फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एनएमए चलायेगा टीबी के खिलाफ अभियान

एनएमए चलायेगा टीबी के खिलाफ अभियान

Sat, 24 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
एनएमए चलायेगा टीबी के खिलाफ अभियान
एनएमए चलाएगा टीबी के खिलाफ अभियान
विज्ञापन

- विश्व तपेदिक दिवस पर एम्स के छाती रोग विशेषज्ञ डा. जीसी खिलनानी आज देंगे आईएमए में व्याख्यान
मेरठ।
नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन (एनएमए) ने देश से टीबी रोग भगाने के लिए कमर कस ली है। यह बात शुक्रवार को आईएमए हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में एनएमए के प्रांतीय अध्यक्ष डा. विरोत्तम तोमर और सचिव डा. विश्वजीत बेंबी ने कही।
एनएमए के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ मौजूद चेतना प्रोजेक्ट की डा. रंजना मिश्रा ने बताया कि भारत में टीबी के रोगियों की संख्या विश्व के कुल रोगियों का एक चौथाई है। हर दो मिनट में विश्व में कहीं ना कहीं टीबी के कारण एक रोगी की मृत्यु हो जाती है। एक टीबी का मरीज संक्रमण काल में करीब 50 अन्य लोगों को यह बीमारी दे देता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के चलते शनिवार को विश्व तपेदिक दिवस पर आईएमए हाल में परिचर्चा का आयोजन किया गया है। इसमें ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट दिल्ली के प्रसिद्ध चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ जीसी खिलनानी मुख्य वक्ता होंगे। वह टीबी बीमारी के लक्षण और इलाज के नए तरीकों पर चर्चा करेंगे। डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया की प्राइवेट डाक्टर 2025 तक भारत सरकार के टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में जोरदारी से भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिचर्चा कार्यक्रम शाम 7:30 बजे आईएमए हॉल में होगा। इसमें शहर तथा आसपास के जनपदों के करीब 200 डाक्टर शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट.........
टीबी जांच मशीन का उद्घाटन आज
मेडिकल कालेज में टीबी की जांच केलिए अत्याधुनिक मशीन स्थापित की गई है। इसका नाम सीबी नॉट है। यह मशीन करीब दो घंटे में रिपोर्ट देगी। करीब 30 लाख रुपये कीमत वाली इस मशीन से एक साथ चार मरीजों की जांच हो सकती है। कल टीबी दिवस पर इसका उद्घाटन होगा। यह जानकारी माइक्रो बायोलॉजी लैब प्रभारी डा. अमित गर्ग ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed