{"_id":"5a29a9ee4f1c1b8e698c06ad","slug":"121512679918-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूक रहें व्यापारी, टैक्स अनुपालन बढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूक रहें व्यापारी, टैक्स अनुपालन बढ़ाएं
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। वाणिज्य कर विभाग पांच से 20 दिसंबर तक जीएसटी पखवाड़ा मनाएगा। इसकी पहली कार्यशाला बृहस्पतिवार को माधवपुरम स्थित गणपति प्लाजा में हुई। ‘जीएसटी अपनाएं, प्रदेश एवं देश के निर्माण में भागीदार बनें’ थीम पर आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य जीएसटी जागरूकता एवं टैक्स अनुपालन बढ़ाना है।
व्यापारियों ने सवाल किए और जीएसटी अधिकारियों ने उनके जवाब दिए। ज्यादातर सवाल जीएसटी स्लैब को लेकर थे। इसमें जीएसटी के नए प्रावधानों से उसके हित धारक एवं उपभोक्ताओं को अवगत कराते हुए उन्हें प्रशिक्षित एवं जागरूक किया गया। पंजीयन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। छोटे व्यापारियों को समाधान के लाभ से अवगत कराया गया। इस दौरान वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर अवधेश प्रताप, डिप्टी कमिश्नर रश्मि श्रीवास्तव, असिस्टेंट कमिश्नर पीपी सिंह, मनोज गुप्ता, विपिन गोयल, सुशील जौली, एडवोकेट अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
15 कार्यशालाएं होंगी
डिप्टी कमिश्नर अवधेश प्रताप ने बताया कि शुक्रवार (आज) सूरजकुंड और पीएल शर्मा रोड पर कार्यशाला होंगी। जिनमें बीकाम, एमबीए डिग्री धारकों को जीएसटी व्यवसायी के लिए अभिप्रेरित एवं प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इस पखवाड़े में 15 कार्यशालाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
खास बातें:
- जीएसटी पखवाड़े के अंतर्गत हुई पहली कार्यशाला
- व्यापारियों को जीएसटी के लिए किया जागरूक