{"_id":"5a1492e94f1c1bd1408b819e","slug":"121511297769-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान नहीं मस्ती को दी वरियता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान नहीं मस्ती को दी वरियता
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चुनाव में एक-एक वोट की कीमत होती है। लेकिन कुछ लोग इस सोच से पूरी तरह अलग हैं। डीएम ने मतदान के चलते स्कूल कालेजों में तीन दिन का अवकाश क्या घोषित किया, शहर के सैकड़ों परिवार घूमने निकल गये। इन लोगों ने मतदान से किनारा कर मस्ती को वरीयता दी है।
शहर में एक वर्ग ऐसा है जो मतदान से दूरी बनाकर रखता है। इसका पता मतगणना के बाद आने वाले आंकड़ों से चलता है। जिसमें शहर की सबसे पॉश कॉलोनियों साकेत, मानसरोवर, डिफेंस कालोनी, मंगलपांडे नगर क्षेत्र, शंभूनगर आदि क्षेत्र आते हैं। यहां पर मतदान का प्रतिशत किसी भी चुनाव में 45 प्रतिशत से ऊपर नहीं रहता है। ऐसे लोग मतदान के दिन या तो बाहर चले जाते हैं या उस दिन घर में ही आराम करना पसंद करते हैं। ऐसे क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कई पार्षद प्रत्याशियों के अनुसार सोमवार को व्यक्तिगत जनसंपर्क के दौरान कई घरों में पता चला कि वह तीन दिन के लिए घूमने जा चुके हैं। टूर एंड ट्रेवल एजेंसी के लोगों के अनुसार कुछ परिवार ग्रुप में मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश, लैंसडाउन आदि जगहों पर निकले हैं तो कुछ गोवा आदि की ट्रिप पर निकल गए हैं।