फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रैफिक पुलिस चुनाव ड्यूटी में, शहर जाम के हवाले

ट्रैफिक पुलिस चुनाव ड्यूटी में, शहर जाम के हवाले

Wed, 22 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस चुनाव ड्यूटी में, शहर जाम के हवाले
मेरठ। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निकाय चुनाव में लगा दी गई और शहर जाम के हवाले कर दिया गया। मंगलवार को शहर के कई प्रमुख स्थानों पर भीषण जाम की स्थिति रही। हाल यह रहा कि आधा किमी की दूरी तय करने में आधा या पौन घंटा तक लग गया। देर शाम तक यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी रही।
विज्ञापन

सुबह से ही मवाना रोड पर जाम लगना शुरू हो गया था। डेयरी फार्म से लेकर कमिश्नरी आवास चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाउंड्री रोड पर भी व्यवस्था पटरी से उतरी रही। लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल चौराहे तक वाहन जाम में फंसे रहे। जीरो माइल चौराहे से बेगमपुल तक सड़क के दोनों तरफ वाहन आड़े- तिरछे जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर दोपहर को जाम की स्थिति बनी रही। भैसाली बस अड्डे से बेगमपुल तक वाहन जाम में फंसे रहे। जली कोठी चौराहा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, बागपत रोड, शारदा रोड तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर गेट, नवीन मंडी के सामने और बिजली बंबा तिराहा भी जाम की चपेट में रहा। दिल्ली रोड पर रिठानी और परतापुर तिराहे पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। शाम होते ही एनएच-58 पर मोहिउद्दीनपुर में जाम लग गया। शहर के अन्य चौराहों और बाजारों में भी बुरा हाल रहा। घंटाघर, खैरनगर चौराहा, बुढ़ाना गेट, हापुड़ अड्डा चौराहा, भूमिया पुल और जेल चुंगी पर लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 मुख्य प्वाइंटों से हटी ड्यूटी
ट्रैफिक पुलिस में एक इंस्पेक्टर, दो टीआई, 21 एचसीपी, 102 सिपाही और 100 होमगार्ड हैं। जिनमें से एक टीआई, एक टीएसआई और छह एचसीपी को छोड़कर सभी की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव सेल से यह ड्यूटी लगाई गई है। शहर पहले से ही जाम से जूझ रहा था, उसके बाद भी जाम वाले 25 से अधिक प्वाइंटों से ड्यूटी हटा दी गई। कुछ स्थानों पर यूपी 100 की गाड़ियों पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने पहुंचे। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई के अनुसार चुनाव सेल से ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी निकाय चुनाव में लगाई गई है। उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया गया था। पहले चरण के बाद पुलिस लौट आएगी। दूसरे चरण में ट्रैफिक पुलिस से इतनी ड्यूटी नहीं भेजी जाएगी।
युवकों ने थामी व्यवस्था
दिल्ली रोड, ईव्ज चौराहा और कई अन्य स्थानों पर भीषण जाम लगा तो युवकों ने ही व्यवस्था संभाली। यह हाल खैरनगर चौराहा और गोला कुआं का था।
खास बात
218 ट्रैफिक कर्मियों की लगी चुनाव में ड्यूटी
08 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के हवाले छोड़ी यातायात व्यवस्था
- शहर के कई हिस्सों में लगा भीषण जाम, गायब रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed