{"_id":"5a0a0ba74f1c1b6a678bb6ed","slug":"121510607783-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैट्रोल पंपों के शौचालय दिलाएंगे निगम को स्वच्छता के अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैट्रोल पंपों के शौचालय दिलाएंगे निगम को स्वच्छता के अंक
Updated Tue, 14 Nov 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंपों के शौचालय दिलाएंगे स्वच्छता के अंक
मेरठ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण कराने में नगर निगम भले ही कामयाब न हो सका, लेकिन स्वच्छ शहरों में महानगर का नाम दर्ज कराने के लिए नगर निगम प्रशासन हर हथकंडे अपना रहा है। नगर निगम प्रशासन शीघ्र ही पेट्रोल पंपों के शौचालयों को सार्वजनिक घोषित करने की तैयारी है।
सरकार ने नगर निगम प्रशासन को घरों में ही नहीं बल्कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर भी शौचालय निर्माण के निर्देश दिए थे, लेकिन निगम लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया। अब जनवरी के प्रथम सप्ताह में केंद्र सरकार की टीम सफाई का सर्वेक्षण करने मेरठ आएगी। जिसके आधार पर स्वच्छता में मेरठ को अंक दिए जाएंगे। टीम आने से पहले नगर निगम प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। नगर निगम ने जहां अपनी सीमा में 147 पेट्रोल पंपों की गणना कराई है, वहीं उनके शौचालयों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत सूची में शामिल करने का निर्णय लिया है। हालांकि यह निर्णय पेट्रोल पंप संचालकों की सहमति से ही होना है। उधर, लेखा अधिकारी मनोज त्रिपाठी का कहना है कि इस संबंध में पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बात हो चुकी है। जल्द ही पंप संचालकों के साथ बैठक की जाएगी। जिलापूर्ति अधिकारी के साथ बैठक की थी। अगली कार्रवाई के लिए प्रपोजल तैयार किया जा रहा है।
खास खबर
नगर निगम की सीमा में 147 पेट्रोल पंपों पर बने शौचालयों को सार्वजनिक करने की तैयारी