{"_id":"5a04c3d64f1c1bf4688ba454","slug":"121510261718-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉलेज बना उपविजेता, एमएमएच को ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कॉलेज बना उपविजेता, एमएमएच को ताज
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ कॉलेज बना उपविजेता, एमएमएच को चैंपियनशिप
मेरठ। मेरठ कॉलेज के भामाशाह पार्क में चल रही सीसीएसयू की अंतर महाविद्यालय पुरुष प्रतियोगिता 2017-18 का बृहस्पतिवार को फाइनल मैच खेला गया। एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की टीम मेरठ कॉलेज को तीन विकेट से हराकर विजेता बनी। मेरठ कॉलेज की टीम ने पहले खेलते हुए 93 रन बनाए। सबसे ज्यादा अतुल गिल ने 47 रन बनाए। एमएमएच की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। एमएमएच की ओर से सबसे अधिक अतुल ने 43 रन बनाए। विजेता और उपविजेता को मेरठ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. बी कुमार ने ट्रॉफी दी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. युद्धवीर सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. राजकुमार सांगवान, डॉ. कपिल कुमार, डॉ. नीलम पंवार, डॉ. अलका चौधरी, डॉ. पूरण उज्ज्वल, डॉ. भूपेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
संविधान में निशुल्क विधिक सहायता का प्रावधान
मेरठ। सीसीएसयू के लॉ विभाग के मूट कोर्ट में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर सेमिनार को आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आलोक सक्सेना ने कहा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39 ए में निशुल्क विधिक सहायता का प्रावधान है। इसमें वकीलों को सेवाओं, न्यायालय शुल्क, दस्तावेजों की तैयारी और मुकदमे में होने वाला खर्च शामिल है। इस पर गौर करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेरठ तबरेज अहमद और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामानंद रहे। सेमिनार के संयोजक डॉ. योगेंद्र शर्मा ने बताया 11 नवंबर को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। प्राधिकरण के सचिव ने कहा लोक कल्याणकारी राज्यों की यह जिम्मेदारी है कि वह सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करें। डॉ. विवेक त्यागी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन विभाग के निदेशक प्रो. सत्य प्रकाश गर्ग ने किया। सुदेशना, डॉ. कुसुमावती, डॉ. धनपाल सिंह, डॉ. विकास राठी, आशीष, अपेक्षा चौधरी, डॉ. मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।