फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

दो और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

Fri, 28 Jul 2017 07:30 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
दो और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
दो और मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
दो और मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य मरीज में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण पाए गए हैं। जांच के लिए उसकी थ्रोट स्वेब (गले की लार) का सैंपल मेडिकल अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजा गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि अनुपमा अग्रवाल (44) निवासी कमला नगर और रेशमा (24) निवासी सरूरपुर क्षेत्र के हर्रा गांव में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अनुपमा को सर्दी-खांसी की शिकायत थी। इनका 21 जुलाई से निजी चिकित्सक केपास इलाज चल रहा है। उनके घर से इनका सैंपल मेडिकल अस्पताल की लैब में भेजा गया था। जहां से शुक्रवार को रिपोर्ट आई है। इनकेसंपर्क में रहने वाले इनके परिवार केआठ लोगों को एहतियात के तौर पर टेमी फ्लू की दवाइयां दी गई हैं।
विज्ञापन

वहीं, रेशमा का 24 जुलाई से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसके बाद रेशमा को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दिल्ली के लिए रेफर किया गया था। लेकिन परिजनों ने उसे मेरठ में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। गौरतलब है कि मेरठ की लैब से अब तक 13 मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से दो हापुड़ और एक-एक मुजफ्फरनगर व बुलंदशहर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डरे नहीं, सावधानी बरतें
संक्रमण रोग विशेषज्ञ डॉ. रचना टंडन का कहना है कि स्वाइन फ्लू एक तरह का इंफेक्शन है, इससे डरे नहीं। इसका इलाज मौजूद है। जिन लोगों को स्वाइन फ्लू हुआ है, उनमें अधिकांश लोग अब ठीक हैं। इससे डरे नहीं, बल्कि सावधानी बरतें और समय से इलाज कराएं।

इन बातों का रखें ध्यान
- स्वाइन फ्लू की आशंका हो तो सरकारी संस्थान में जांच कराएं
- आराम करें, शरीर में पानी की कमी न होने दें
- आसपास कोई खांस रहा है तो एहतियात बरतें
- हाथों को साबुन से धोएं

खास बातें==
एक अन्य में मिले स्वाइन फ्लू जैसेलक्षण, जांच को भेजी गई लार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed