फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोल्डन बाबा का जगह जगह स्वागत

गोल्डन बाबा का जगह जगह स्वागत

Wed, 19 Jul 2017 02:46 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
गोल्डन बाबा का जगह जगह स्वागत
मेरठ। हरिद्वार से गंगाजल ला रहे गोल्डन बाबा का मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। गोल्डन बाबा को देखने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

गोल्डन बाबा का काफिला मंगलवार को मोदीपुरम से बेगमपुल होते हुए दिल्ली रोड की ओर प्रस्थान कर गए। रुड़की रोड पर सुबह उन्होंने अपनी मंदिर की झांकी में बैठकर भगवान शंकर की पूजा की। उसके बाद उनका काफिला रुड़की रोड से बेगमपुल पहुंचा। इनके आगे पुलिस की जीप चल रही थी, जबकि पीछे इनके ग्रुप के सदस्य। बेगमपुल पर भी गोल्डन बाबा को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। इसके अलावा दिल्ली रोड पर रोडवेज, मेट्रो प्लाजा, जगदीश मंडप, टीपीनगर गेट के बाहर, रिठानी और परतापुर में गोल्डन बाबा का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। गोल्डन बाबा पहली बार मेरठ महानगर के भीतर से दिल्ली की तरफ गुजरे हैं। अब से पहले इनका दल बाईपास होते हुए गुजरता था।


गोल्डन बाबा ने बच्चे को पहनाई चेन
युवा ब्राह्मण समाज द्वारा दिल्ली रोड स्थित दुर्गा धर्म कांटा पर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गोल्डन बाबा का स्वागत किया गया, स्वागत से अभिभूत गोल्डन बाबा ने शिविर में वत्सल कौशिक को अपनी सोने की चेन पहनाकर छोटे बच्चों को स्नेह किया। प्रशांत कौशिक, अश्वनी कौशिक, राज शर्मा, सुमित शर्मा, नीतिश भारद्वाज, युवराज, आशीष त्यागी, विरेन्द्र शर्मा, वरुण शर्मा, प्रमोद दीक्षित, सुबोध भारद्वाज रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed