फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगानगर में करंट से युवक की मौत

गंगानगर में करंट से युवक की मौत

Fri, 30 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
गंगानगर में करंट से युवक की मौत
गंगानगर। गंगानगर में शुक्रवार को एक कारीगर की वेल्डिंग करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव फिटकरी, इंचौली निवासी आबिद (21) पुत्र जमील गंगानगर एफ ब्लॉक स्थित एसके वेल्डिंग की दुकान पर कारीगर था। बड़े भाई मोमिन के मुताबिक उन्हें दोपहर करीब ढाई बजे फोन पर जानकारी दी गई कि आबिद वेल्डिंग करते समय करंट की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंचे परिजन आबिद को गंगानगर स्थित निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दुकान मालिक साबिर के मुताबिक दोपहर को वह दुकान के पास ही सामान लेने गया था। तभी उसके अन्य कारीगरों ने आबिद को करंट लगने की सूचना दी थी। जब वह दुकान पर पहुंचा तो आबिद बेसुध पड़ा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिजनों के मुताबिक आबिद चार भाईयों में सबसे छोटा था। छह माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। वहीं गंगानगर एसओ ओमवीर गुप्ता के मुताबिक परिजनों की तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed